यूपी-बिहार में जीत के बाद केदारनाथ के आगे नतमस्तक होने पहुंचे CM योगी, पर्यटक आवास का करेंगे उद्घाटन

अपनी यात्रा को लेकर सीएम योगी ने एक ट्वीट भी किया था. उन्होंने लिखा था,' देवभूमि उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवास के मध्य श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा का विचार अलौकिक सुख की अनुभूति प्रदान कर रहा है. देवाधिदेव महादेव के धाम पर उनके दर्शन का सौभाग्य मिलना उन्हीं की कृपा का प्रतीक है. भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे.''

Advertisement
केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान सीएम योगी. केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान सीएम योगी.

कुमार अभिषेक

  • देहरादून,
  • 16 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:50 AM IST
  • यूपी सरकार के पर्यटक आवास गृह का उद्घाटन करेंगे योगी
  • बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर भी जाएंगे सीएम योगी

बिहार विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश उपचुनाव में बीजेपी की सफलता के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के केदारनाथ धाम पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए. वह यहां सुबह 4 से 6 बजे तक पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे.

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद सीएम योगी बद्रीनाथ धाम जाएंगे. बद्रीनाथ में दर्शन के बाद वह यूपी सरकार के पर्यटक आवास गृह का उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से चमोली जिले के तहसील जोशीमठ में स्थित श्रीबद्रीनाथ धाम में एक एकड़ भूमि पर 40 कमरों के पर्यटक आवास गृह का निर्माण कराया जा रहा है.

Advertisement

देखें- आजतक LIVE TV

इसकी लागत करीब 11 करोड़ है. इसमें 40 कमरों के साथ रेस्टोरेंट, कॉन्फ्रेंस हाल, डारमेट्री और पार्किंग की सुविधा होगी. इस भवन का निर्माण गढ़वाल (उत्तराखंड) शैली के आर्किटेक्चर और ग्रीन बिल्डिंग के रूप में कराया जा रहा है. यह करीब दो साल में बनकर तैयार होगा. इसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों और विदेशों से आने वाले पर्यटक ठहर सकेंगे.

देवभूमि उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवास के मध्य श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा का विचार अलौकिक सुख की अनुभूति प्रदान कर रहा है।

देवाधिदेव महादेव के धाम पर उनके दर्शन का सौभाग्य मिलना उन्हीं की कृपा का प्रतीक है।

भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath)

अपनी यात्रा को लेकर सीएम योगी ने एक ट्वीट भी किया था. उन्होंने लिखा था,' देवभूमि उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवास के मध्य श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा का विचार अलौकिक सुख की अनुभूति प्रदान कर रहा है. देवाधिदेव महादेव के धाम पर उनके दर्शन का सौभाग्य मिलना उन्हीं की कृपा का प्रतीक है. भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे.''

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »