राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे पर सवाल, BKTC ने बैठाई जांच

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दान से जुड़ी कथित गड़बड़ियों के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं. समिति ने कहा है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

Advertisement
बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोपों पर बद्रीनाथ-केदरानाथ मंदिर समिति ने जांच बैठाई. (File Photo) बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोपों पर बद्रीनाथ-केदरानाथ मंदिर समिति ने जांच बैठाई. (File Photo)

अंकित शर्मा

  • देहरादून,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:43 PM IST

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच अब उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दान से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. भैरव सेना संगठन ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष से जुड़े कर्मचारी पर आर्थिक हेराफेरी के गंभीर आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर आरोप सामने आने और शिकायत मिलने के बाद श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

Advertisement

समिति ने कहा है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर बीकेटीसी अध्यक्ष के कथित निजी सचिव पर चढ़ावे से जुड़ी चोरी और गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं. इस मामले को लेकर भैरव सेना के संस्थापक अध्यक्ष संदीप खत्री ने बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) सोहन सिंह रांगड़ को शिकायत पत्र सौंपा है.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: स्टाफ भर्ती के लिए ट्रस्ट से नाम के साथ बैंक को मिलती थी लिस्ट, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा

शिकायत में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा गया है कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है, इसलिए सच्चाई सामने आनी चाहिए. मामले को गंभीरता से लेते हुए बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जांच के लिए एक आंतरिक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं. यह समिति उपलब्ध दस्तावेजों, सीसीटीवी फुटेज, साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर चल रहे दावों पर सफाई देते हुए कहा कि जिस कर्मचारी को उनका निजी सचिव बताया जा रहा है, वह उनका निजी सचिव नहीं है. उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति मंदिर समिति का नियमित सरकारी कर्मचारी है और पहले भी समिति के कई अध्यक्षों के साथ वैयक्तिक सहायक के रूप में काम कर चुका है. उन्होंने कहा कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »