उत्तराखंड की जनता से बिजली पर केजरीवाल के 4 बड़े वादे, कहा- गारंटी है 300 यूनिट फ्री बिजली

उत्तराखंड चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल ने वहां की जनता के लिए बिजली के मसले पर 4 गारंटी दी है. साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. 

Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो: PTI) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो: PTI)

पंकज जैन

  • देहरादून ,
  • 11 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST
  • उत्तराखंड दौरे पर हैं सीएम केजरीवाल
  • केजरीवाल ने बिजली पर किए चार बड़े वादे
  • वादों को बताया गारंटी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड चुनाव को लेकर एक्टिव हो चुके हैं. वो आज राज्य के दौरे पर हैं. उत्तराखंड चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल ने वहां की जनता के लिए बिजली के मसले पर 4 गारंटी दी हैं. साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. 

देहरादून में सीएम केजरीवाल ने बताया कि पहली गारंटी ये है कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में सरकार बनने पर 300 यूनिट तक हर परिवार को मुफ़्त बिजली मिलेगी. 

Advertisement

दूसरी गारंटी- गलत बिजली का बिल यानी पुराने बिजली के बिल माफ होंगे. 

तीसरी गारंटी- दिल्ली की तरह उत्तराखंड में पावर कट नहीं होने देंगे. 

चौथी गारंटी- उत्तराखंड के किसानों को मुफ़्त बिजली दी जाएगी. 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने हर महीने 300 यूनिट मुफ़्त बिजली देने का ऐलान किया. केजरीवाल ने कहा कि 'सत्ताधारी पार्टी के पास CM ही नहीं, इनकी पार्टी ख़ुद कहती है कि हमारा CM खराब, BJP में CM की लड़ाई चल रही है.' केजरीवाल ने आगे कहा कि 'उधर विपक्ष के पास नेता नहीं है, वो दिल्ली के चक्कर काटने में व्यस्त हैं, उत्तराखंड के विकास के बारे में कौन सोचेगा?'

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो उत्तराखंड जो बिजली बनाता है और दूसरे राज्यों को बेचता है, तो आखिर किसी ने यहां के लोगों को मुफ्त बिजली के बारे में क्यों नहीं सोचा? क्योंकि वह अपनी सत्ता के चक्कर में पड़े हुए हैं. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »