मोबाइल पर पॉर्न वीडियो दिखाकर 7 साल के बच्चे से घर में कुकर्म, 12 साल के नाबालिग पर लगा आरोप

देहरादून में एक 12 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाकर सात वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने बताया कि यह घटना जून में हुई थी. लेकिन पीड़ित बच्चे के पिता ने बुधवार को इसकी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • देहरादून,
  • 13 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 10:23 PM IST

उत्तराखंड के देहरादून से तीसरी क्लास में पढ़ने वाले छात्र के साथ कुर्म का मामला सामने आया है. आरोपी है कि एक 12 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाकर सात वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं आरोपी के परिजनों ने पीड़ित के माता-पिता से समझौता करने की कोशिश की ताकि पुलिस को घटना के बारे में जानकारी ना हो सके. 

Advertisement

मोबाइल पर पॉर्न मूवी दिखाकर कुकर्म 
पुलिस ने बताया कि यह घटना जून में हुई थी लेकिन कक्षा 3 के छात्र के पिता द्वारा बुधवार को शिकायत दर्ज कराने के बाद इस वारदात का खुलासा हुआ. रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि पीड़ित और 7वीं कक्षा का छात्र दोनों एक ही पड़ोस में रहते हैं.

जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़का छोटे बच्चे के घर में तब घुस गया जब वह अकेला था. पहले तो छात्र ने अपने मोबाइल फोन पर बच्चे को अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उसके साथ गलत काम किया. 

पीड़ित परिवार ने दर्ज कराई शिकायत 

इतना ही नहीं बच्चे का कुकर्म करने के बाद आरोपी ने कहा कि वह अपने परिवार को इसके बारे में न बताए. बच्चे ने एक दिन बाद ही परिजनों को पूरी घटना बताई. दोनों परिवारों ने पहले तो पुलिस को इसकी रिपोर्ट नहीं करने का फैसला किया था.

Advertisement

इतना ही नहीं पुलिस कंप्लेंट से बचने के लिए आरोपी को दूसरे शहर में रिश्तेदारों के यहां भेज दिया गया था. हाल ही में आरोपी लड़का घर वापस लौट आया जिस पर पीड़ित परिवार ने आपत्ति जताई और बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस अफसरों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. 

(रिपोर्ट- सागर शर्मा)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »