देवताओं के अपमान पर कभी बवाल नहीं हुआ, तो अब क्यों...नूपुर शर्मा के समर्थन में योगी के मंत्री !

बांदा में गरीब कल्याण सम्मेलन में पहुंचे राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने नूपुर शर्मा के समर्थन में बयान दिया. उन्होंने कहा कि जब एमएफ हुसैन हमारे देवी-देवताओं के आपत्तिजनक चित्र बनाते थे, तब क्यों कोई बवाल नहीं करता था?

Advertisement
नूपुर शर्मा और जेपीएस राठौर (फाइल फोटो) नूपुर शर्मा और जेपीएस राठौर (फाइल फोटो)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 13 जून 2022,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST
  • नूपुर शर्मा के समर्थन में योगी के मंत्री का बयान
  • 'MF हुसैन ने देवताओं के आपत्तिजनक चित्र बनाए'
  • 'तब नहीं किया गया कोई बवाल, अब क्यों किया जा रहा?'

नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. अब यूपी की योगी सरकार में मंत्री जेपीएस राठौर ने इशारों इशारों में न सिर्फ नूपुर का समर्थन किया, बल्कि चित्रकार और आर्टिस्ट एमएफ हुसैन पर भी निशाना साध डाला. यूपी के बांदा में गरीब कल्याण सम्मेलन में पहुंचे राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने कहा, ''पहले भी तो देश में कई लोग हमारे देवी-देवताओं के आपत्तिजनक चित्र बनाते थे. तब कोई बवाल नहीं करता था. इस बार क्यों बवाल किया जा रहा है?''

Advertisement

उन्होंने कहा, ''एमएफ हुसैन हमारे देवी-देवताओं के कैसे चित्र बनाते थे, ये हर कोई जानता है. तब हम लोगों ने तो कुछ नहीं कहा. अब जब नूपुर शर्मा ने कुछ कह भी दिया तो BJP ने पर्याप्त दंड दे दिया. लोगों को पुरानी बातें भी याद करनी चाहिए.'' 

राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने आगे कहा कि नूपुर शर्मा के खिलाफ बीजेपी को जो कार्रवाई करनी थी वो कर दी. षड्यंत्र विपक्षी दल फैला रहे हैं जिनके पास कोई काम नहीं है.

बता दें, जेपीएस राठौर राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के साथ एक दिवसीय दौरे पर बांदा पहुंचे थे. यहां उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नारा था ''कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ", लेकिन कांग्रेस का हाथ गरीबो की पॉकेट में था. 

Advertisement

राठौर ने कहा, ''साल 2014 से पहले मोदी ने कहा था कि सरकार बनते ही देश से भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे. उन्होंने टेक्नोलॉजी के माध्यम से खत्म भी कर दिया. पहले की सरकार में दिल्ली से 1 रु चलता चलता था जो जनता में 15 पैसे पहुंच पाता था. आज मोदी जी ने सब डिजिटल कर दिया है इसलिए जनता तक पूरा पैसा पहुंचता है.''

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »