योगी के CM बनने पर बोले अनुपम खेर- हर मुद्दे पर मेरी राय जरूरी नहीं

अनुपम खेर ने कहा कि 10 साल पहले मेरी मेरे कजिन भाई से भी लड़ाई हुई थी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. वह मुख्यमंत्री बने हैं क्योंकि वहां के लोगों ने उन्हें चुना है. वहीं जब उनसे यह पूछा गया कि योगी के सीएम बनने पर उनकी क्या राय है तो उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर मेरी कोई राय होना कोई जरुरी नहीं है.

Advertisement
योगी आदित्यनाथ और अनुपम खेर योगी आदित्यनाथ और अनुपम खेर

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST

रविवार को गोरखपुर से सासंद योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वहीं इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर से जब पिछले वर्ष उनकी और योगी की लड़ाई के बार में पूछा गया तो अनुपम ने थोड़ा अलग सा जवाब दिया.

हर मुद्दे पर राय जरुरी नहीं
अनुपम खेर ने कहा कि 10 साल पहले मेरी मेरे कजिन भाई से भी लड़ाई हुई थी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. वह मुख्यमंत्री बने हैं क्योंकि वहां के लोगों ने उन्हें चुना है. वहीं जब उनसे यह पूछा गया कि बनने पर उनकी क्या राय है तो उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर मेरी कोई राय होना कोई जरुरी नहीं है. मैं इस बारे में कुछ बोल कर ट्रोल करने वाले लोगों को संतुष्ट नहीं करना चाहता.

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले वर्ष एक कार्यक्रम में अनुपम खेर ने कहा था कि और साध्वी प्राची जैसे लोगों को बीजेपी से बाहर कर देना चाहिए, और इन्हें सलाखों के पीछे फेंक देना चाहिए. जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने अनुपम खेर को रियल लाइफ खलनायक बताया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »