मुरादाबाद: दूसरे धर्म वालों ने खरीदे 3 घर तो पूरी कॉलोनी ने किया पलायन का ऐलान

मुरादाबाद के थाना कटघर इलाके की लाजपत नगर पॉश कॉलोनी शिव विहार के कॉर्नर पर बने तीन मकान दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा खरीद लिया गया, इसके बाद कॉलोनी के सभी 81 परिवारों ने पलायन का ऐलान किया है.

Advertisement
घरों पर लिखे गए स्लोगन घरों पर लिखे गए स्लोगन

शरद गौतम

  • मुरादाबाद,
  • 03 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST
  • मुरादाबाद के शिव विहार कॉलोनी का मामला
  • 81 परिवारों ने किया पलायन का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 81 परिवारों ने सामूहिक रूप से अपने मकान बेचकर पलायन करने के पोस्टर लगाए हैं. दरअसल, शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले 81 परिवारों का आरोप है कि कॉलोनी के मुख्य गेट पर बने मकानों को विशेष समुदाय के व्यक्तियों द्वारा 3 गुना अधिक कीमत देकर खरीद लिया गया है.

इन लोगों का आरोप है कि विशेष समुदाय के लोग यहां जानवरों के अवशेष डालकर गंदगी फैला रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि तीन गुना अधिक कीमत में मकान खरीदने वालों की आर्थिक जांच होनी चाहिए और रजिस्ट्री कैंसल होनी चाहिए, वरना सभी सामूहिक पलायन करने को तैयार हैं.

Advertisement

क्या है पूरा मामला

मुरादाबाद के थाना कटघर इलाके की लाजपत नगर पॉश कॉलोनी शिव विहार के कॉर्नर पर बने तीन मकान दूसरे समुदाय के लोगों ने खरीदे हैं, जिसके बाद शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा तीन गुना अधिक कीमत पर खरीदे जा रहे मकान की रजिस्ट्री कैंसिल कराने की मांग की. 

परिवारों ने कॉलोनी के गेट और घरों पर सामूहिक पलायन के पोस्टर बैनर लगा दिए हैं और यह मांग कर रहे हैं या तो सरकार और जिला प्रशासन दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा खरीदे गए मकान की रजिस्ट्री कैंसिल करें, वरना कॉलोनी के 81 मकान सामूहिक रूप से बेचकर कहीं और पलायन के लिए मजबूर होंगे.

'धर्मांतरण तो नहीं पलायन जरूर करेंगे'

कॉलोनी के लोगों के आरोप हैं कि जानवरों के अवशेष भी कॉलोनी के गेट पर डाले जाते हैं. ये लोग 50 लाख का मकान 3 करोड़ में ख़रीद रहे हैं, सरकार जांच करे कि आख़िर इनके पास इतना पैसा कहां से आ रहा है? पलायन की धमकी देने वालों का कहना है कि हम लोगों ने आपस में ही तय किया है कि या तो धर्मांतरण कर लें या पलायन कर दें.

Advertisement

कॉलोनी के निवासियों द्वारा पोस्टर लगाकर सामूहिक पलायन कर देने का मामला जैसे ही प्रशासन तक पहुंचा तो आनन फानन में अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार लोगों के बीच पहुंचे और सभी से बातचीत की. उनका कहना है कि वो यहां आए हैं और एक रिपोर्ट तैयार करके जिलाधिकारी को देंगे, वो अभी और कुछ नहीं बता सकते.

प्रशासन ने दी यह दलील

पूरे मामले में जिलाधिकारी का कहना है कि तीन मकान अभी हाल ही में अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा खरीदा गया है, बाकी उस कॉलोनी में सारे के सारे मकान बहुसंख्यक समुदाय से रिलेटेड है, वास्तव में आपसी कुछ घरों के विवाद का मामला है जिस पर अधिकारियों को मौके पर भेजा गया, उनसे बातचीत की गई है और इसमें पलायन जैसी कोई बात नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »