यूपी: 622 में से 600 ब्लॉक अध्यक्षों की मांग, प्रियंका गांधी को सौंपी जाए कांग्रेस की कमान

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को यूपी कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. छोटे से लेकर बड़े नेता तक एक सुर में प्रियंका को चुनावी मैदान में उतारने की मांग कर रहे हैं.

Advertisement

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2016,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को यूपी कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. छोटे से लेकर बड़े नेता तक एक सुर में प्रियंका को चुनावी मैदान में उतारने की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस के लगभग 600 प्रखंड अध्यक्षों ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में प्रियंका को पार्टी की कमान दिए जाने की मांग की है. कांग्रेसियों का तर्क है कि इससे यूपी में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी. 

Advertisement

एक सुर से प्रियंका को मैदान में उतारने की मांग
फिलहाल के लोकसभा क्षेत्र रायबरेली और भाई राहुल गांधी के संसदीय चुनाव क्षेत्र अमेठी में ही पार्टी का प्रचार करती हैं. प्रशांत किशोर के साथ हुई इस बैठक में कई प्रखंड अध्यक्षों ने तो प्रियंका के 'करिश्मे' की तुलना उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ की. मालूम हो कि पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कुल 622 ब्लॉक अध्यक्ष हैं. इनमें से करीब 600 मंगलवार को हुई बैठक में शिरकत कर रहे थे.

रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने की यूपी नेताओं की रायशुमारी
कांग्रेस नेता की मानें तो प्रदेश में अपनी के लिए कांग्रेस लंबे समय से कोशिश कर रही है. और अगर प्रियंका को कमान मिलती है तो पार्टी को जरूर फायदा होगा. क्योंकि प्रियंका गांधी असली मायने में इंदिरा गांधी की छवि हैं.  अगर 2017 का विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाता है, तो कांग्रेस को बहुत फायदा होगा. महिला मतदाताओं को रिझाने के अलावा प्रियंका पार्टी को भी एकजुट करेंगी.

Advertisement

पार्टी प्रियंका गांधी को लेकर अभी तक चुप
प्रशांत किशोर ने सभी की सुझावों को सुना. लेकिन उन्होंने बैठक में खुद इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की. किशोर को प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति और छवि सुधारने के लिए रणनीति तैयार करने का काम सौंपा गया है. वह खुद भी प्रियंका को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपे जाने की सलाह पार्टी को दे चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »