UP: 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाएगी BJP, PM देंगे संदेश, कार्यकर्ता लगाएंगे पार्टी का झंडा

6 अप्रैल, 1980 को बीजेपी की स्थापना हुई थी. स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे. राज्य मुख्यालय पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का संदेश सुनेंगे.

Advertisement
बीजेपी 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाएगी. (सांकेतिक तस्वीर) बीजेपी 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाएगी. (सांकेतिक तस्वीर)

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 05 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 12:30 AM IST
  • 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाएगी BJP
  • अलग अलग जिलो में होंगे कार्यक्रम
  • कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर लगाएंगे पार्टी का झंडा

उत्तर प्रदेश में 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपना स्थापना दिवस मनाने की तैयारी में है. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा डिजिटल माध्यमों से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. 6 अप्रैल, 1980 को बीजेपी की स्थापना हुई थी. स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे. राज्य मुख्यालय पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का संदेश सुनेंगे.

Advertisement

उत्तर प्रदेश में पार्टी राज्य मुख्यालय समेत सभी क्षेत्रीय, जिला और महानगर कार्यालय पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम होगा. यूपी में प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्बोधन डिजिटल माध्यम से कार्यकर्ता सुन सकेंगे. इस दौरान भाजपा मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे. स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा पदाधिकारी 6 अप्रैल को बूथ समिति की बैठक भी करेंगे. यूपी के अलग-अलग जिलों के कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद और विधायक हिस्सा लेंगे.

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ता देशभर के सभी मतदान केंद्रों पर पार्टी के दर्शन, संस्कृति और नीतियों पर संवाद सत्र का आयोजन करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement