यूपी के राज्यसभा चुनाव में ट्विस्ट, पूर्व सांसद की पत्नी अल्का दास करेंगी नामांकन

बताया जा रहा है कि अल्का दास बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन कर रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने अपने आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जबकि सपा और बसपा ने भी एक-एक उम्मीदवार उतारा है. यानी अब तक कुल दस ही उम्मीदवार थे, लेकिन अल्का दास के आने से चुनाव में ट्विस्ट आ गया है. 

Advertisement
विधानसभा में आज किए जा रहे हैं नामांकन(प्रतीकात्मक फोटो) विधानसभा में आज किए जा रहे हैं नामांकन(प्रतीकात्मक फोटो)

अभिषेक मिश्रा

  • लखनऊ,
  • 27 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 9 नवंबर को चुनाव
  • बीजेपी के 8, सपा और बसपा के एक-एक उम्मीदवार
  • अल्का दास ने उतरकर बदले चुनाव के समीकरण

उत्तर प्रदेश की दस राज्यसभा सीटों पर होने जा रहे चुनाव में एक ट्विस्ट आ गया है. पूर्व सांसद अखिलेश दास की पत्नी अल्का दास भी चुनावी मैदान में उतर रही हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने नामांकन फॉर्म खरीद लिया है और आज अपना नामांकन भर देंगी. 

बताया जा रहा है कि अल्का दास बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन कर रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने अपने आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जबकि सपा और बसपा ने भी एक-एक उम्मीदवार उतारा है. यानी अब तक कुल दस ही उम्मीदवार थे, लेकिन अल्का दास के आने से चुनाव में ट्विस्ट आ गया है. 

Advertisement

विधायकों की संख्या को देखते हुए ये माना जा रहा था कि बीजेपी 10 में से 9 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. बीजेपी के इस फैसले को बीएसपी के लिए वॉकओवर भी समझा जा रहा है. लेकिन अल्का दास के आने से बीएसपी उम्मीदवार रामजी गौतम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 

देखें: आजतक LIVE TV
 

दूसरी तरफ बीजेपी के सभी आठ उम्मीदवार आज नामांकन कर रहे हैं. इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी विधानसभा परिसर पहुंचे. स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो 9वें उम्मीदवार पर पार्टी फैसला लेगी. 

बता दें कि यूपी में 9 नवंबर को 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी ने सोमवार देर रात आठ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, पूर्व डीजीपी बृजलाल, नीरज शेखर, हरिद्वार दुबे, गीता शाक्य, बीएल शर्मा और सीमा  का नाम शामिल है. इस हिसाब से बीजेपी ने दो राजपूत, दो ओबीसी, दो ब्राह्मण, एक दलित और एक सिख समुदाय के प्रत्याशी उतारे हैं. 

Advertisement

बीएसपी ने रामजी गौतम को अपना प्रत्याशी बनाया है. हालांकि, उसके पास विधायकों की संख्या देखते हुए स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन 10 सीटों पर 10 उम्मीदवार होने से रामजी गौतम के लिए रास्ता क्लीयर समझा जा रहा था. अब जबकि अल्का दास ने मैदान में उतरने का मन बना लिया है तो लड़ाई दिलचस्प हो गई है. सपा ने रामगोपाल यादव को प्रत्याशी बनाया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »