'आजतक' के स्टिंग ऑपरेशन का असर, संसद में उठेगा UP फेक एनकाउंटर का मामला

आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि मार्च 2017 से अब तक UP पुलिस की ओर से की गए करीब 1500 एनकाउंटर में 400 के आसपास लोग घायल हुए हैं.

Advertisement
खुफिया कैमरे में कैद आरोपी पुलिसकर्मी सर्वेश कुमार खुफिया कैमरे में कैद आरोपी पुलिसकर्मी सर्वेश कुमार

कुमार विक्रांत / मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में पुलिस के कुछ अधिकारी पैसे लेकर एनकाउंटर करने को राजी हो जाते हैं. ये चौंकाने वाला खुलासा इंडिया टुडे/आजतक के स्टिंग ऑपरेशन में हुआ है. जब से ये खुलासा हुआ है पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है. और अब ये मामला देश की संसद तक पहुंच गया है.

सोमवार देर शाम जब आजतक ने ये खुलासा किया तो तुरंत बाद यूपी पुलिस के डीजीपी ने आरोपी 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था. अब मंगलवार को समाजवादी पार्टी, राजद और कांग्रेस इस मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे. समाजवादी पार्टी के नीरज शेखर ने कहा कि फेक एनकाउंटर का मुद्दा काफी गंभीर है, हम इसके बारे में सदन में चर्चा करेंगे. सपा के अलावा राजद के जय प्रकाश यादव, कांग्रेस की ओर से राजबब्बर और पीएल पुनिया इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे.

Advertisement

खुलासे में क्या...?

प्रमोशन, पैसा और पब्लिसिटी...ये तीनों हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश के सारे नहीं, तो कुछ पुलिस अधिकारी शार्ट कट के तौर पर फर्जी मुठभेड़ों का रास्ता अपनाने के लिए भी तैयार लगते हैं. इंडिया टुडे की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच के दौरान पाया कि योगी सरकार के कार्यकाल के दौरान मुठभेड़ों में मरने वालों का आंकड़ा 60 से ऊपर पहुंच गया है.

इंडिया टुडे की स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम की जांच से सामने आया कि यूपी पुलिस के कुछ सदस्य झूठे मामलों में निर्दोष नागरिकों को फंसा रहे हैं और फिर उन्हें फर्जी मुठभेड़ों में शूट कर रहे हैं. ये सब तरक्की और दूसरों से पैसा लेकर किसी को ठिकाने लगाने के इरादे से किया जा रहा है.

यहां पढ़ें पूरा खुलासा...

यूपी पुलिस ने लिया एक्शन

Advertisement

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने तीन आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के साथ ही मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. इंडिया टुडे की जांच पर प्रदेश पुलिस में शीर्ष स्तर पर तेजी से कदम उठाया गया.

आगरा के एसएसपी अमित पाठक ने टेप पर निर्दोष नागरिकों के साथ फर्जी मुठभेड़ के लिए तैयार होने की बात कहने वाले तीन पुलिस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से निलंबन का ऐलान किया है. पाठक ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि पुलिस फोर्स में कोई भी अपने निहित स्वार्थ के लिए कार्य मानदंडों के विपरीत जाता है और झूठे मामलों में निर्दोष नागरिकों को फंसाता है तो उसके साथ सख्ती से पेश आना चाहिए.’ विभागीय जांच एडिशनल एसपी को दे दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »