योगी के मंत्री बोले- मुस्लिम नहीं मौलवी बोर्ड है AIMPLB, लगना चाहिए बैन

तीन तलाक को लेकर चल रही बहस के बीच यूपी के अल्पसंख्यक मंत्री का बड़ा बयान आया है. उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह मुस्लिम बोर्ड नहीं बल्कि मौलवी बोर्ड है, इस पर बैन लगना चाहिए.

Advertisement
बंद हो मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बंद हो मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

तीन तलाक को लेकर चल रही बहस के बीच यूपी के अल्पसंख्यक मंत्री का बड़ा बयान आया है. उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह मुस्लिम बोर्ड नहीं बल्कि मौलवी बोर्ड है, इस पर बैन लगना चाहिए.

मोहसिन रजा ने कहा कि इस तरह की चीज इस्लाम के खिलाफ है, कोई पर्सनल बोर्ड अपनी तरफ से कोई इजाजत देता है. ऐसी संस्थाओं पर बैन लगना चाहिए. बोर्ड को कुरान के हिसाब से काम करना चाहिए, उन्होंने कहा कि तीन तलाक शरीयत का पार्ट नहीं है.

Advertisement

मोहसिन रजा ने कहा कि ऐसे संगठनों पर बैन लगा देना चाहिए क्योंकि ये पूरे समाज के हित में काम नहीं करते और संविधान के खिलाफ हैं. रजा ने कहा कि इस पर एक कानून बनना चाहिए और महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए.

मुस्लिम महिलायें शरीयत के साथ
आपको बता दें कि ने बेवजह तीन तलाक देने वाले शख्स का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला किया है. मुस्लिम बोर्ड ने तीन तलाक पर 5 करोड़ महिलाओं के सर्वे का हवाला दिया और कहा कि मुस्लिम महिलाएं शरीयत के साथ हैं. मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने लखनऊ में चली दो दिन की बैठक के बाद साफ किया था कि तलाकशुदा महिलाओं की हर संभव मदद के लिए पर्सनल लॉ बोर्ड तैयार है. बोर्ड ने मियां-बीवी के विवाद को लेकर कोड ऑफ कंडक्ट भी जारी किया और मुसलमानों को फिजूलखर्जी से बचने की सलाह दी. इसके साथ ही पर्सनल बोर्ड ने सलाह दी कि मां-बाप अपनी बेटी की शादी में दहेज ना देकर प्रोपर्टी में महिलाओं की हिस्सेदारी दें.

Advertisement

सीएम योगी भी दे चुके हैं बयान?
आपको बता दें कि सोमवार को सीएम योगी लखनऊ में पर किताब विमोचन के कार्यक्रम में बोल रहे थे. उस दौरान उन्होंने कहा कि ट्रिपल तलाक महिलाओं के अधिकार पर हमला है लेकिन कुछ लोगों के मुंह क्यों बंद हैं. योगी ने इस मामले पर द्रौपदी के चीरहरण का उदाहरण दिया.

पीएम बोले मुस्लिम बहनों को हो रही दिक्कत
इससे पहले ने भी ट्रिपल तलाक को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा है कि तीन तलाक से मुस्लिम बहनों को दिक्कत हो रही है और केंद्र सरकार इस पर जल्द हल चाहती है. पीएम मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आखिरी दिन रविवार को कहा कि बीजेपी का रुख तीन तलाक मुद्दे पर बिल्कुल साफ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »