शिवपाल बोले- योगी सरकार की बनवाई गोशालाएं जेल, गठबंधन पर फिलहाल कोई कमेंट नहीं

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. शिवपाल सिंह ने कहा कि यूपी में गायों के लिए बनी गोशाला, गोशाला नहीं जेल है. शिवपाल सिंह ने नागरिकता कानून का विरोध भी किया. उन्होंने इसे समाज के खिलाफ बताया.

Advertisement
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह (फाइल फोटो) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह (फाइल फोटो)

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • बाराबंकी,
  • 24 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

  • यूपी की गोशालाओं को शिवपाल ने बताया
  • कहा- गोशालाओं में मर रहे हैं जानवर
  • छाया तक की कोई भी व्यवस्था नहीं है
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शिवपाल यादव ने योगी सरकार की ओर से निर्मित गोशालाओं को जेल बताया है. शिवपाल सिंह ने कहा कि गायों की गोशालाओं को गोशाला नहीं, जेल कहिए. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बाराबंकी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे.

शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) को हराने के लिए जहां सम्मान मिलेगा, वहां तालमेल करेंगे. समाजवादी पार्टी हमारी पहली प्राथमिकता है.

Advertisement

योगी सरकार द्वारा बनवाई गई गौशालाओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि इसे गौशाला नहीं जेल कहिए. सरकार ने छुट्टा जानवरों के लिए गोशाला नहीं जेल बना दी है. जेल इसलिए कहना पड़ रहा है. न उसमें पानी की व्यवस्था है, न छाया की व्यवस्था है, न चारे की व्यवस्था है. बस उसमें जानवर मर ही रहे हैं. वह तो एक तरह से जेल है. जब इन जगहों पर कोई व्यवस्था नहीं है तो 90 फीसदी गोशालाएं खाली पड़ी हैं. शिवपाल यादव ने कहा कि गोवंश मर रहे हैं. किसान इन आवारा जानवरों से परेशान हैं.

यह भी पढ़ें:

शिवपाल यादव से 2022 के चुनावों को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा हम लोग जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं. हम बीजेपी को हटाने के लिए किसी भी पार्टी से गठबंधन जरूर करेंगे. जब शिवपाल यादव से पूछा गया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2022 में किसी से गठबंधन न करने की बात कही है, उन्होंने कहा इस पर अभी कोई कमेंट नहीं करेंगे.

Advertisement

नागरिकता कानून का किया विरोध

शिवपाल यादव ने राष्ट्रीय नागरिकता कानून और नागरिकता संशोधन कानून के बारे में पूछा गया तो कहा मैं पहले भी इसका विरोध करता आया हूं, आगे भी करूंगा, यह देश की एकता और अखंडता के लिए ठीक नहीं है. इस कानून को हर हाल में हटना चाहिए. शिवपाल यादव ने योगी सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया.

यह भी पढ़ें:

यूपी की कानून व्यवस्था खराब

शिवपाल यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत खराब है. लखनऊ में हत्या हो रही है. , लूट मची है. सरकार के मंत्रियों को पैसा चाहिए. रिश्वत ज़रूर चाहिए. काम करेंगे नहीं. तहसील व थानों में बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है. इससे जनता परेशान है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »