हरे झंडे में चांद तारे निशान को पाकिस्तानी झंडा बताए जाने पर वसीम रिजवी को मिली धमकी

वसीम रिजवी को मिले इस धमकीभरे पत्र में कहा गया है कि पाकिस्तान के झंडे और निशान चांद-तारे पर नापाक उंगली उठाने की वजह से यह कदम उठाया जाएगा और जल्द ही उन्हें मौत की आगोश में सुला दिया जाएगा.

Advertisement
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी (फाइल फोटो) शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 10 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की पैरवी करने वाले शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को जान से मारने की धमकी मिली है. रिजवी का दावा है कि किसी पाकिस्तान संगठन की ओर से यह धमकी दी गई है.

जमात-ए-इस्लामी के ई-मेल ID से यह आई है. उन्हें यह धमकी हरे झंडे में चांद तारे निशान को इस्लामिक झंडा की जगह पाकिस्तानी झंडा बताए जाने पर मिली है.

Advertisement

को मिले इस धमकीभरे पत्र में कहा गया है कि पाकिस्तान के झंडे और निशान चांद-तारे पर नापाक उंगली उठाने की वजह से यह कदम उठाया जाएगा और जल्द ही उन्हें मौत की आगोश में सुला दिया जाएगा.

बता दें कि कुछ दिन पहले ने इस्लामिक झंडे में हरे रंग और चांद तारे के निशान पर सवाल उठाया था और कहा था कि चांद तारा कोई इस्लामिक मिशन नहीं है क्योंकि पाकिस्तान के अलावा दुनिया के किसी अन्य देश में कहीं नहीं दिखता, जो लोग भी हिंदुस्तान में हरा रंग और चांद तारा झंडे में लगाते हैं, दरअसल वह पाकिस्तान का झंडा लहराते हैं. उनके इसी के बाद विवाद शुरू हो गया और वसीम रिजवी को अब यह धमकी आई है.

इससे पहले भी कई जिहादी संगठनों की तरफ से वसीम रिजवी को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, यहां तक कि कई बार पहले धमकी भरे फोन कॉल भी आ चुके हैं.

Advertisement

की जान पर बने खतरे को देखते हुए योगी सरकार ने रिजवी को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है जिसमें उनके आसपास और रिजवी के निवास पर पीएसी तैनात रहती है.

वसीम रिजवी लगातार कट्टरपंथी मुसलमानों और जिहादी इस्लामिक विचारधारा के खिलाफ बोलते रहते हैं और यही वजह है कि उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement