समन्वय बैठक में भागवत से मिले शाह, आज पहुंचेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा के वृंदावन स्थित केशवधाम में चल रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की समन्वय बैठक में शिरकत करेंगे.

Advertisement
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

IANS

  • मथुरा ,
  • 02 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा के वृंदावन स्थित केशवधाम में चल रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की समन्वय बैठक ( कोआर्डिनेशन मीटिंग ) में शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा भी इस बैठक में शामिल होंगे. इससे पहले शुक्रवार देर रात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी.

Advertisement

साथ ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी बैठक में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री शनिवार को लखनऊ से 11 बजे हेलीकॉप्टर से वृन्दावन पहुंचेंगे. यहां वे आरएसएस की समन्वय बैठक में दो घंटे तक रहेंगे.

मुख्यमंत्री योगी करीब 12 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उनकी सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई हैं.

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और संगठन महामंत्री रामलाल ने भी इस बैठक में शिरकत की थी. बैठक में पाकिस्तान और चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने पर चर्चा हुई. समन्वय बैठक में संघ ने जीएसटी और नोटबंदी पर सरकार का समर्थन किया. हालांकि, संघ ने माना कि जीएसटी से छोटे व्यापारियों को नुकसान हुआ है. इसके अलावा समन्वय बैठक में 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई.

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक के पहले दिन यानी शुक्रवार को अमित शाह आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने रात के करीब 10 बजे खाना खाने के बाद उनके कमरे में गए थे. दोनों नेताओं के बीच केशवधाम में करीब आधे घंटे तक गहन बातचीत हुई.

केंद्रीय मंत्रिमंडल से कई मंत्रियों के इस्तीफे के घटनाक्रम के बाद बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह का समन्वय बैठक में हिस्सा लेना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह संघ प्रमुख को मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में जानकारी देंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement