वाराणसी में आज संघ की बैठक, बिहार चुनाव पर होगा मंथन, भागवत भी होंगे शामिल

बैठक के अंतिम सत्र में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे. संघ इस बैठक में बिहार चुनाव और यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा करेगा. इसके अलावा संघ राम मंदिर निर्माण में हर घर का योगदान अभियान को लेकर भी रणनीति बनाएगा जिससे कि अधिक से अधिक आम जनता को राम मंदिर की भावनाओं से जोड़ा जा सके.

Advertisement
संघ प्रमुख मोहन भागवत (फोटो-पीटीआई) संघ प्रमुख मोहन भागवत (फोटो-पीटीआई)

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 15 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST

  • राम मंदिर निर्माण को जन-जन से जोड़ने की पहल
  • बिहार और यूपी चुनाव पर भी होगी चर्चा
यूपी के वाराणसी में आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सालाना बैठक हो रही है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए सर कार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी, सहकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल और सह सरकार्यवाहक दत्रात्रेय होसबोले वाराणसी पहुंच गए हैं.

इस बैठक में राम मंदिर निर्माण में जन जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संघ अपनी रणनीति भी बनाएगा. इस बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत भी शामिल होंगे, और वो आज रात को वाराणसी पहुंचेंगे. बता दें कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए हुए भूमिपूजन के बाद ये संघ की पहली बड़ी बैठक है.

Advertisement

राम मंदिर निर्माण में सामूहिक भागीदारी की पहल

राम मंदिर निर्माण के जरिए संघ हिन्दू समाज में नवनिर्माण की भावना जागृत करना चाहता है. ऐसे में गांव गांव में इसकी चर्चा और हर घर के सहयोग के लिए अभियान की तैयारी है.

संघ की सालाना बैठक में आरएसएस के एक वर्ष में किए गए कामों की समीक्षा होगी. इसके अलावा आगामी वर्षों के लिए नए कामों का ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा.

बिहार और यूपी चुनाव पर चर्चा

बैठक के अंतिम सत्र में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे. संघ इस बैठक में बिहार चुनाव और यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा करेगा. इसके अलावा संघ राम मंदिर निर्माण में हर घर का योगदान अभियान को लेकर भी रणनीति बनाएगा जिससे कि अधिक से अधिक आम जनता को राम मंदिर की भावनाओं से जोड़ा जा सके. बता दें कि राम मंदिर के भूमि पूजन में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »