लाल बहादुर शास्त्री के बेटे ने कहा- मेरे पिता की तरह काफी मेहनती हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने तकरीबन 20 मिनट का वक्त लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर गुजारा और इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी की कई पुरानी तस्वीरें भी देखीं.

Advertisement
शास्त्री जी के घर रामनगर गए पीएम मोदी शास्त्री जी के घर रामनगर गए पीएम मोदी

रोहित कुमार सिंह

  • वाराणसी,
  • 07 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 6:09 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वाराणसी में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक निवास रामनगर पहुंचे. लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक निवास पर किसी भी प्रधानमंत्री के पद पर मौजूद व्यक्ति का यह पहला दौरा था. पीएम मोदी से पहले पद पर रहते हुए किसी भी प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक घर का दौरा नहीं किया था.

रामनगर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिस तरीके से जोरदार स्वागत हुआ उसको देखते हुए लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र सुनील शास्त्री ने कहा कि ऐसा स्वागत राम नगर में लाल बहादुर शास्त्री का हुआ था जब वह प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक आवास पर आए थे. अनिल शास्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रामनगर आना उन्हें उनके पिता के रामनगर आने के समान लग रहा था.

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने तकरीबन 20 मिनट का वक्त लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर गुजारा और इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी की कई पुरानी तस्वीरें भी देखीं. जहां वह प्लेन में सफर करने के दौरान कुछ फाइलों को देख रहे हैं. इस तस्वीर को देखते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'शास्त्री जी काम बहुत करते थे'. प्रधानमंत्री के इस बात पर सुनील शास्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लाल बहादुर शास्त्री की तरह ही बहुत मेहनत करते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान सुनील शास्त्री ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया कि लाल बहादुर शास्त्री के के काम में तेजी लाई जाए जिसका नरेंद्र मोदी ने भी समर्थन किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »