नोएडा: शाहबेरी बिल्डिंग हादसे में अब तक 8 शव बरामद, बचाव जारी

राहत और बचाव कार्य के दौरान लगाता शवों की बरामदी हो रही है. बुधवार देर रात तक आठ शवों को निकाला जा चुका है. इस घटना के पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है.

Advertisement
हादसे के बाद रेस्क्यू की तस्वीर हादसे के बाद रेस्क्यू की तस्वीर

जावेद अख़्तर / अनुज मिश्रा

  • नोएडा,
  • 18 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 12:26 AM IST

नोएडा के शाहबेरी गांव में मंगलवार रात दो इमारतों के ढहने से हुए हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 8 पहुंच गया है. वहीं, पुलिस ने अब तक इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 18 अन्य के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है.

राहत और बचाव कार्य के दौरान लगातार शवों की बरामदगी हो रही है. बुधवार देर रात तक आठ शवों को निकाला जा चुका है. इस घटना के पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है. साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. अब तक प्रोजेक्ट मैनेजर और असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही मामले की जांच मेरठ आयुक्त को सौंप दी गई है.  मुख्यमंत्री ने जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं. साथ ही विभा चहल को ओएसडी पद से हटा दिया गया है.

Advertisement

इस केस में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार गंगाशरण ने खुलासा किया है कि मैंने 3 साल पहले यह जमीन बेच दी थी. उसने बताया कि बिल्डिंग का नक्शा पास नहीं है, शाहबेरी में किसी बिल्डिंग का नक्शा पास नहीं है यहां सब कुछ अवैध काम होता है. उसका कहना है कि मिलीभगत से रजिस्ट्री कराई गई है. जो इमारत गिरी है उसके बिल्डर फिलहाल फराह हैं. बिल्डर पंकज गोयल गाजियाबाद का रहने वाला है, जबकि दूसरी बिल्डर सलीम मेरठ का रहने वाला है.

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों इमारतों में दर्जनभर लोगों की फंसे होने की आशंका है. उन्होंने बताया कि रात से ही चल रहे बचाव और राहत कार्य में देर रात को दो लोगों के शवों को बाहर निकाला गया था, जबकि बुधवार सुबह एक व्यक्ति के शव को बाहर निकाला गया है. जिसके बाद बुधवार शाम छह बजे के करीब एक पुरुष और एक महिला के शव को बाहर निकाला गया.

Advertisement

घटना के बाद मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य और पूर्व मंत्री राकेश यादव तथा अयूब अंसारी ने सरकार से मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की मदद राशि देने की मांग की है. उन्होंने मृतकों के परिजन को सरकारी नौकरी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »