नुक्कड़ नाटक के जरिए महिला सुरक्षा के प्रति जागरुता फैलाने में जुटी नोएडा पुलिस

नोएडा पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए नारी सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया. इसके पीछे पुलिस अधिकारियों की मंशा थी कि कैसे महिलाओं को जागरूक करें कि वह अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क हों.

Advertisement
नुक्कड़-नाटक का आयोजन नुक्कड़-नाटक का आयोजन

अरविंद ओझा

  • नोएडा,
  • 17 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:49 AM IST

दिल्ली के बसंत विहार में चलती बस में मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म (निर्भया कांड) मामले की पांचवीं बरसी पर  महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए नोएडा पुलिस ने शहर के एक मॉल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराया. नुक्कड़ नाटक दिल्ली के मशहूर रंगकर्मी अरविंद गौड़ के निर्देशन में हुआ.

पूरी दुनिया में महिलाओं, बच्चियों की चर्चा लालन पालन से लेकर की जा रही है. महिला सुरक्षा के प्रति सुरक्षा घर, सड़क, दफ्तर से लेकर बाजार में भी तमाम संगठन, सरकारें और स्वयंसेवी लोग अपने तरीके से जागरुकता फैला रहे हैं. ऐसे में नोएडा पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए नारी सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया.

Advertisement

इसके पीछे पुलिस अधिकारियों की मंशा थी कि कैसे करें कि वह अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क हों. लोगों को कैसे जागरूक किया जाए कि वे महिलाओं के प्रति ज्यादा संवेदनशील हों. इस कड़ी में नोएडा पुलिस ने अस्मिता थियेटर ग्रुप के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया.

रंगमंच सिर्फ मनोरंजन का ही साधन नहीं बल्कि लाने का बड़ा हथियार है. अस्मिता थियेटर ग्रुप जो महिला केंद्रित विषयों को लेकर नुक्कड़ नाटकों का संचालन करता रहा है और दिल्ली समेत पूरे देश में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर लोगों को जागरूक कर रहा है. नुक्कड़ नाटक ने लोगों को काफी प्रभावित किया.  नाटक देखने वाले लोगों ने कहा, इस बात पर भी ज़ोर देना जरूरी है कि महिलाओं को महिला की मदद करनी चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »