पार्टी पर बोझ हैं अखिलेश के मंत्री, शिवपाल ने रिजाइन किया तो सब बर्बाद हो जाएगा: मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह ने कहा कि पार्टी में शिवपाल सिंह के खिलाफ साजिश हो रही है. शिवपाल अपने काम में लगे हैं जबकि लोग उनके पीछे पड़े हुए हैं.

Advertisement
मुलायम सिंह यादव मुलायम सिंह यादव

लव रघुवंशी / कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 15 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

समाजवादी पार्टी के अंदर चल रही खींचतान बंद होने का नाम ही नहीं ले रही है. सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को एक बड़ा बयान दे दिया. उन्‍होंने कहा कि अखिलेश यादव के मंत्री पार्टी के ऊपर बोझ हैं.

मुलायम सिंह ने कहा कि पार्टी में के खिलाफ साजिश हो रही है. शिवपाल अपने काम में लगे हैं जबकि लोग उनके पीछे पड़े हुए हैं. उन्‍होंने कहा कि शिवपाल दो बार इस्तीफे की पेशकश कर चुके थे, मैंने उन्हें रोका है. अगर वो छोड़ दे तो पार्टी के लिए मुश्किल हो जाएगी.

Advertisement

सावधान रहें अखिलेश
उन्‍होंने अखिलेश को चेतावनी देते हुए कहा कि सावधान रहें. जनता बनाना और हटाना जान गई है. कांग्रेस ने मुझे माफिया बनाया, जितने दिन मुलायम जेल में रहेंगे उतने दिन कल्याण के कम होंगे.

मंत्री बंगलों में पड़े हैं
उन्‍होंने कहा कि नौजवान मस्ती से लखनऊ में पड़े हैं. दौरा नहीं करते. अपने बंगलों में मंत्री बैठे हैं, बाहर इसलिए नहीं निकलते कि कहीं गर्मी न लग जाए. आजके ज्‍यादातर मंत्री सुविधाभोगी हो गए हैं. शिवपाल के पीछे पार्टी पड़ी है वो बहुत प्रचार कर रहे हैं. अगर उन्‍होंने इस्तीफा दिया तो हालात खराब हो जाएगी. उन्‍हें मनाना पड़ेगा.

...तो गई सरकार
मुलायम सिंह ने कहा कि सपा राष्ट्रीय पार्टी बन गई थी. मध्य प्रदेश में अखिलेश को जाना चाहिए था, लेकिन भेजा मंत्री को. मध्य प्रदेश में सपा खत्म अब केवल यूपी में बची है. अगर बिहार में अखिलेश रहे तो पार्टी बच जाएगी. मेहनत करनी नहीं, कहीं रात गुजारी नहीं अब सरकार ही बना लो यूपी में. अगर मैं खड़ा हो गया तो आधे मेरे साथ भाग जाएंगे, सरकार की ऐसी की तैसी हो जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »