नोएडा: पार्क में पेड़ से लटका मिला युवक, मचा हड़कंप

नोएडा के थाना सेक्टर -24 इलाके में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला जिसके बाद हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.

Advertisement
पेड़ से लटका मिला युवक का शव (प्रतीकात्मक फोटो- AajTak) पेड़ से लटका मिला युवक का शव (प्रतीकात्मक फोटो- AajTak)

aajtak.in

  • नोएडा,
  • 20 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST

नोएडा के थाना सेक्टर -24 इलाके में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला जिसके बाद हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटना नोएडा सेक्टर -54 के पार्क की है जहां एक 28-30 साल का युवक रस्सी से पेड़ पर लटका हुआ मिला. युवक के पास से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस इसे लेकर छानबीन में जुट गई है. 

Advertisement

बता दें कि पिछले माह उत्तर प्रदेश में एटा के लाडमपुर कटारा गांव में आम के पेड़ पर प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. स्थानीय ग्रामीणों ने आम के पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका का शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

प्रेमी युगलमृत अवस्था में पाए गए प्रेमी युगल की पहचान पुलिस ने उनके बैग में मिले आधार कार्ड से की थी. पुलिस को प्रारंभिक जांच में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या के पीछे ऑनर किलिंग वजह लग रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »