महंत नरेंद्र गिरि मौत केस: आरोपियों को रिमांड पर लेना चाहती है CBI, कोर्ट में लगाई एप्लीकेशन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई ने कोर्ट में तीनों आरोपियों की रिमांड के लिए एप्लीकेशन लगाई है. मामले के तीनों आरोपी- आनंद गिरि, आध्या तिवारी और संदीप तिवारी जेल में बंद हैं.

Advertisement
महंत नरेंद्र गिरि महंत नरेंद्र गिरि

अरविंद ओझा / मुनीष पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 26 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:09 PM IST
  • तीनों आरोपियों की रिमांड के लिए एप्लीकेशन लगाई गई
  • आनंद गिरि, आध्या तिवारी और संदीप तिवारी जेल में बंद हैं

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई ने कोर्ट में तीनों आरोपियों की रिमांड के लिए एप्लीकेशन लगाई है. मामले के तीनों आरोपी- आनंद गिरि, आध्या तिवारी और संदीप तिवारी जेल में बंद हैं.

सीबीआई ने तीनों आरोपियों से पूछताछ के लिए दस दिन की पुलिस (सीबीआई) कस्टडी की मांग के लिए एप्लीकेशन लगाई है. इस मामले में कल सुबह साढ़े 10 बजे सुनवाई होगी. प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई गई है.

Advertisement

एप्लीकेशन में लिखा गया है कि सीबीआई तीनों को रिमांड पर लेकर डिवाइस/वीडियो बरामद करना चाहती है, जिसके जरिए से ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई थी. डिवाइस बरामद करने के लिए हरिद्वार, प्रयागराज समेत आरोपियों को कई ठिकानों पर लेकर जाना चाहती है.

मौत की जांच के सिलसिले में प्रयागराज पहुंची सीबीआई की टीम ने सीन रीक्रिएट किया है. सीबीआई की टीम रविवार को भी बाघम्बरी मठ पहुंची और वहां पहुंचकर सीन रीक्रिएट किया. इसके लिए सीबीआई ने उस पंखे से महंत नरेंद्र गिरि के वजन के बराबर के बोरे को लटकाया, जिससे उनकी लाश लटकी मिली थी. 

इससे पहले मठ पहुंची सीबीआई टीम ने कई लोगों से पूछताछ की है. महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी बलबीर गिरि से भी पूछताछ की गई है. महंत नरेंद्र गिरि ने अपनी वसीयत में बलबीर गिरि को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था.

Advertisement

वहीं, एक टीम आश्रम की वीडियोग्राफी भी की. इसके अलावा सीबीआई ने सबसे पहले कमरे का दरवाजा खोलने वाला और लाश उतारने वाले शिष्यों से भी पूछताछ की. इस पूछताछ के आधार पर उसी कमरे में सीन रिक्रिएट किया गया. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »