ट्रैक पर बैठ लड़ा रहे थे गप्पे, ट्रेन की चपेट में आने से 6 युवकों की मौत

घटना के बाद मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बताते चलें कि देश में हर साल इस तरह की लापरवाही से अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं.

Advertisement
भारतीय रेल भारतीय रेल

वरुण शैलेश

  • हापुड़,
  • 26 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 12:13 AM IST

यूपी के हापुड़ में ट्रेन की चपेट में आने से रविवार को 6 युवकों की हो गई.  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सात युवक रेलवे ट्रैक पर बैठकर बात कर रहे थे, तभी ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आने से छह की मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि यह मामला हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सद्दीकपुरा मोहल्ले का है. पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सद्दीकपुरा मोहल्ले में 6 युवक रेलवे ट्रैक पर बैठकर आपस में बात कर रहे थे कि इसी बीच अचानक ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही पांच युवक कट गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर घायल एक युवक ने दम तोड़ दिया.  

Advertisement

देश में हादसों का एक तरह से दौर चल रहा है. शनिवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बोलेरे की चपेट में आने से नौ स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी. बाद में सामने आया कि इस बोलरे को भाजपा के एक नेता चला रहे थे जिसकी वजह से यह मामला राजनीतिक रंग ले लिया.

लापरवाही से होते हैं हादसे

घटना के बाद मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बताते चलें कि देश में हर साल इस तरह की लापरवाही से अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. आलम तो यह है कि जागरूकता के तमाम उपायों के बावजूद लोग अक्सर ट्रैक पर चलने या बैठ कर बात करने की भूल कर बैठते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »