बाराबंकी में सड़क हादसे में चार की मौत, देवरिया से जा रहे थे लखनऊ

कार की रफ़्तार इतनी तेज थी कि वह अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी. कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि पांचवां यात्री राणाप्रताप सिंह बाल बाल बच गया.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

वरुण शैलेश / शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • बाराबंकी,
  • 20 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 8:41 PM IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार को तेज़ रफ़्तार एक कार राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के किनारे खड़ी ट्रक में जा टकराई जिससे कार में सवार 4 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई. एक यात्री गंभीर रूप से घायल है. घटना नगर कोतवाली इलाके की है.

ये सभी लोग स्विफ्ट डिजायर कार से देवरिया से लखनऊ जा रहे थे. ये सभी एसबीआई ग्राहक सेवा की केंद्र बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे और वहां से इन्हें ग्राहक सेवा केंद्र के संचालन के लिए कोड भी मिलना था. चारों मृतक देवरिया के रहने वाले थे जिनका नाम क्रमशः पवन मिश्रा, नागेंद्र मिश्रा, शैलेष पासवान और राजीव शर्मा है.

Advertisement

कार की रफ़्तार इतनी तेज थी कि वह अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी. कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि पांचवां यात्री राणाप्रताप सिंह बाल बाल बच गया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है और को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल राणाप्रताप के अनुसार ये सभी देवरिया जनपद के रहने वाले हैं. सभी भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक हैं जो बैंक कार्य से लखनऊ शाखा में मीटिंग के लिए जा रहे थे. अचानक पीछे से किसी वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे बड़ा हादसा हो गया.

वहीं जिस ट्रक से टक्कर हुई है उसके ड्राइवर का कहना है कि हमारा खड़ा था. पीछे से आती तेज़ रफ़्तार कार हमारे ट्रक से जा टकराई, जिससे मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गयी.

Advertisement

बता दें कि बाराबंकी प्रशासन की लापरवाही से हाइवे किनारे खड़े वाहनों में आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. प्रशासन इससे सबक नहीं ले  रहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »