दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती को बताया डरपोक महिला

दयाशंकर ने कहा कि जिस तरह से उनकी गिरफ्तारी हुई, ऐसा लगा कि वो दाऊद इब्राहिम हैं और जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है, वो खुले आम घूम रहे हैं.

Advertisement
दयाशंकर सिंह दयाशंकर सिंह

अभिषेक रस्तोगी / सुरभि गुप्ता

  • लखनऊ,
  • 22 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST

बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले से सुर्खियों में आए बीजेपी के पूर्व नेता दयाशंकर सिंह ने मायावती पर निशाना साधा है. दयाशंकर ने मायावती को डरपोक महिला बताया है.

मऊ में दयाशंकर और उनकी पत्नी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, ' जब सत्ता में होती हैं, तब ही वो सड़कों पर नजर आती हैं, जब वो सत्ता में नहीं होती तो सड़क पर भी नहीं दिखती. उनको सिर्फ दौलत से प्यार है.'

Advertisement

कहा कि जिस तरह से उनकी गिरफ्तारी हुई, ऐसा लगा कि वो दाऊद इब्राहिम हैं और जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है, वो खुले आम घूम रहे हैं. दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह ने कहा कि मायावती बताएं कि अब तक उन्होंने अपनी पार्टी के लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement