दयाशंकर सिंह ने फिर की मायावती पर टिप्पणी, कहा- हठी महिला हैं

दयाशंकर सिंह ने जुलाई 2016 में मायावती को लेकर विवादित बयान दिया था. मामले के तूल पकड़ने पर उन्हें बीजेपी से निकाल दिया गया था. करीब 10 दिन तक लापता रहने के बाद उन्हें 29 जुलाई को बिहार के बक्सर में गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement
मायावती-दयाशंकर सिंह मायावती-दयाशंकर सिंह

अनुग्रह मिश्रा

  • बलिया,
  • 28 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

बीएसपी प्रमुख मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बुधवार को एक बार फिर मायावती पर हमला करते हुए उन्हें हठी महिला करार दिया है.

हाल में दोबारा प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष बनने के बाद अपने गृह जिले बलिया आये दयाशंकर सिंह ने कहा, ‘बसपा कोई दल नहीं, बल्कि परचून की दुकान है.' साल 2016 में बसपा प्रमुख के खिलाफ की गयी टिप्पणी के बाद में सिंह ने कहा कि उन्हें मिले जनसमर्थन के कारण मायावती जैसी हठी महिला को भी पीछे हटना पड़ा.

Advertisement

यूपी में अन्य विपक्षी दलों पर हमला करते हुए दयाशंकर सिंह ने कांग्रेस को मां-बेटे की पार्टी जबकि सपा को बाप-बेटे की पार्टी बताया है.

पार्टी ने किया था बाहर

बता दें कि दयाशंकर सिंह ने जुलाई 2016 में मायावती को लेकर विवादित बयान दिया था. मामले के तूल पकड़ने पर उन्हें बीजेपी से निकाल दिया गया था. करीब 10 दिन तक लापता रहने के बाद उन्हें 29 जुलाई को बिहार के बक्सर में गिरफ्तार किया गया था. बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था. बाद में उन्हें पार्टी ने वापस ले लिया था.

विवादित टिप्पणी के बाद दयाशंकर ने कहा था, 'मैंने जो कुछ भी कहा वह वास्तव में गलत है. मेरा तरीका गलत था लेकिन यह सच है कि मायावती टिकटों के बंटवारे में पैसे लेती हैं. और मैं इसके लिए माफी भी मांग ली और मैं दोबारा भी बोल रहा हूं.'

Advertisement

यूपी चुनाव में लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचीं दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है साथ ही वो महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं. अपने पति की टिप्पणी के बाद स्वाति ने मुखर होकर दयाशंकर सिंह का समर्थन किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »