यूपी चुनाव से पहले क्रिकेटर प्रवीण कुमार हुए सपा की साइकिल पर सवार

सपा में शामिल होने के बाद प्रवीण कुमार ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की. प्रवीण ने कहा कि वो सपा की युवा टीम को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत करेंगे. मेरठ के रहने वाले 29 साल के प्रवीण चार साल से टीम इंडिया से बाहर हैं.

Advertisement
क्रिकेटर प्रवीण कुमार क्रिकेटर प्रवीण कुमार

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 11 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

टीम इंडिया के पांच साल तक खेले मीडियम पेसर प्रवीण कुमार यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो गए हैं. अखिलेश सरकार के मंत्री नावेद सिद्दीकी ने रविवार को प्रवीण को सपा ज्वॉइन कराई.

सपा में शामिल होने के बाद प्रवीण कुमार ने से मुलाकात की. प्रवीण ने कहा कि वो सपा की युवा टीम को पश्चिमी में मजबूत करेंगे. मेरठ के रहने वाले 29 साल के प्रवीण चार साल से टीम इंडिया से बाहर हैं.

Advertisement

बॉल को दोनों तरफ स्विंग कराने में माहिर
के लिए 68 वनडे, 6 टेस्ट और 10 ट्वंटी 20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. उन्होंने बॉल को दोनों तरफ स्विंग कराने की काबिलियत के चलते टीम इंडिया में जगह बनाई थी. 2009-10 में जहीर खान और आशीष नेहरा के साथ टीम इंडिया पेस बैटरी में उनकी अहम जगह थी. 2011 के इंग्लैंड दौरे पर प्रवीण भारत के बेस्ट बॉलर रहे थे. अपनी फिटनेस को लेकर वो टीम इंडिया में दोबारा जगह नहीं बना पाए. प्रवीण कई बार मैदान के अंदर और बाहर अपने गुस्से को लेकर भी विवादों में घि‍र चुके हैं. उनके नाम 68 वनडे मैचों में 77 विकेट हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement