होम क्वारनटीन में भेजे जाएंगे स्वस्थ प्रवासी मजदूर, CM योगी ने दिए निर्देश

अन्य राज्यों से लाए जा रहे सभी श्रमिकों को क्वारनटीन सेंटर पर रखा जा रहा था. अब राज्य सरकार ने क्वारनटीन सेंटर पर स्क्रीनिंग के बाद स्वस्थ श्रमिकों को होम क्वारनटीन में भेजने का फैसला किया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI) प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI)

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 03 मई 2020,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST

  • योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
  • क्वारनटीन सेंटर पर अच्छा भोजन उपलब्ध कराने को कहा

कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में लागू लॉकडाउन 2.0 आज समाप्त हो रहा है, जबकि 4 से 17 मई तक लॉकडाउन 3.0 लागू रहेगा. हालांकि, इस दौरान अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने की इजाजत गृह मंत्रालय ने राज्यों को दे दी है. उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों और हरियाणा से प्रवासी मजदूरों को पहले ही वापस बुला लिया था. दिल्ली से भी श्रमिक वापस लाए गए थे.

Advertisement

अन्य राज्यों से लाए जा रहे सभी श्रमिकों को क्वारनटीन सेंटर पर रखा जा रहा था. अब राज्य सरकार ने क्वारनटीन सेंटर पर स्क्रीनिंग के बाद स्वस्थ श्रमिकों को होम क्वारनटीन में भेजने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों के साथ रविवार को समीक्षा बैठक की और यह निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ श्रमिकों को राशन की किट देकर होम क्वारनटीन में भेज दिया जाए.

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक क्वारनटीन सेंटर में अच्छा और पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराने को कहा. साथ ही यह निर्देश भी दिया कि क्वारनटीन सेंटरों का निरीक्षण करते रहें. पुलिस और सुरक्षाबलों में फैलते संक्रमण को देखते हुए उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने को कहा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि लॉकडाउन 3.0 के दौरान क्या खुला रहेगा और क्या बंद.

Advertisement

उन्होंने लॉकडाउन 3.0 के दौरान संचालित किए जाने वाले उद्योग-धंधों को लेकर कार्य योजना बनाने को भी कहा. मुख्यमंत्री ने जनधन खाताधारकों से रुपे कार्ड का उपयोग कर धन निकासी की अपील की और अधिकारियों से लाभार्थियों के खाते में भरण-पोषण भत्ते की धनराशि जल्द भिजवाने को कहा. इमरजेंसी सेवाओं को प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शुरू कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राजस्व की कमी के बावजूद 16 लाख कर्मचारियों को वेतन और 12 लाख पेंशनर्स को पेंशन का समय से पहले अग्रिम भुगतान किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement