ज्ञानवापी: अखिलेश-ओवैसी के विवादित टिप्पणी पर 2 जून को अगली सुनवाई, कोर्ट ने सबूत भी मांगा

वकील हरिशंकर पांडेय ने बताया कि पहले वे थाने और कप्तान के पास गए कि इस पर कार्रवाई हो, लेकिन सुनवाई न होने पर अदालत में 156(3) के तहत केस करने गए. 24 मई को वाद दाखिल करने गए और आज कोर्ट ने साक्ष्य मांगा है कि पोषणीयता के आधार पर कैसे केस बन सकता है? अब कोर्ट ने 2 जून तक का समय दिया है.

Advertisement
आजतक से बातचीत करते वकील हरिशंकर पांडेय. आजतक से बातचीत करते वकील हरिशंकर पांडेय.

रोशन जायसवाल / समर्थ श्रीवास्तव

  • वाराणसी/लखनऊ,
  • 26 मई 2022,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST
  • ओवैसी बंधु वाराणसी के मुस्लिमों को उकसा रहे हैं: पांडेय
  • हिंदू पक्ष ने मस्जिद कमेटी के खिलाफ दी शिकायत

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव, AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी की विवादित टिप्पणी मामले में अगली सुनवाई 2 जून को होगी. मामले में 156(3) के तहत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है. 

24 मई को वाराणसी के MP-MLA कोर्ट अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (पंचम) की अदालत में पेशे से वकील हरिशंकर पांडेय ने वाद दाखिल किया, जिस पर कोर्ट ने आज की तिथि सुनवाई के लिए तय की थी. इसी मामले में कोर्ट ने आगामी 2 जून की तारीख फिर से सुनवाई के लिए तय की और शिकायतकर्ता को साक्ष्य प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया है.

Advertisement

कोर्ट में वाद दाखिल करने वाले वकील हरिशंकर पांडेय ने आजतक से खास बातचीत में बताया कि अखिलेश यादव का यह कहना कि किसी भी पीपल के पेड़ के नीचे पत्थर रख दिया जाए और एक झंडा गाड़ दिया जाए तो एक मंदिर बन जाता है और यह भी कहना कि रात के अंधेरे में मूर्तियां रख दी जाती है... इससे बनारस की जनता के हृदय को चोट पहुंची है.

ओवैसी बंधु वाराणसी के मुस्लिमों को उकसा रहे हैं: पांडेय

हरिशंकर पांडेय ने कहा कि इसके अलावा ओवैसी बंधु भी रोज वाराणसी के मुस्लिमों को उकसा रहे हैं कि रोज दो हजार की संख्या में जाकर नमाज पढ़िए. उन्होंने बताया कि अंजुमन इंतजामिया कमेटी के 8 पदाधिकारियों के इस केस में नाम हैं. इसके अलावा अखिलेश यादव, असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन के साथ उन दो हजार उन्मादियों के खिलाफ केस के लिए नाम डाला गया है जो ज्ञानवापी मस्जिद पर इकट्ठा हो गए थे. अचानक और एडवोकेट कमिश्नर पर हमले की भी कोशिश की। 

Advertisement

हिंदू पक्ष ने मस्जिद कमेटी के खिलाफ दी शिकायत

ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की राखी सिंह और किरण सिंह के परिजन जितेंद्र सिंह बिसेन ने वाराणसी के चौक थाने में अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमिटी के खिलाफ शिकायत दी है. इस शिकायत में उन्होंने प्लॉट सेटलमेंट नंबर 9130 जिस पर ज्ञानवापी है, वहां अवैध तरीके से काशी विश्वनाथ परिसर को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »