ओवर बिलिंग, मीटर जंपिंग जैसी शिकायतें होंगी दूर, सीएम योगी ने दिए थर्ड पार्टी जांच के आदेश

हाल के दिनों में कई शिकायतें आ रही थी, जिसमें बिजली के स्मार्ट मीटर में ज्यादा बिल आ रहे थे. थर्ड पार्टी जांच कराने के लिए यूपीपीसीएल ने कवायद भी शुरू कर दी है. 

Advertisement
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 18 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:47 PM IST
  • 'मीटर जंपिंग और बेतहाशा बिल की शिकायतें होंगी दूर'
  • जांच थर्ड पार्टी से कराई जाएगी: सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में मीटर जंपिंग और बेतहाशा बिल आने की शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच कराने की बात कही है. जांच थर्ड पार्टी से कराई जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी गड़बड़ी की शिकायतें आई हैं उन सभी कामों की जांच थर्ड पार्टी से कराई जाए. 

बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर बिलिंग और राजस्व की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने यह आदेश दिया है. हाल के दिनों में कई शिकायतें आ रही थीं, जिसमें बिजली के स्मार्ट मीटर में ज्यादा बिल आ रहे थे. थर्ड पार्टी जांच कराने के लिए यूपीपीसीएल ने कवायद भी शुरू कर दी है. 

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर, बिलिंग और राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की. मीटर जंपिंग, ओवर बिलिंग आदि शिकायतों को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि उपभोक्ता की संतुष्टि जरूरी है. विद्युत समाधान शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं की समस्याओं व शिकायतों का समाधान किया जाए. उपभोक्ता को बिजली बिल एक निश्चित अंतराल पर भेजे जाएं. 

देखें: आजतक LIVE TV

सीएम योगी ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों की अपेक्षा में आगे है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न न हो. ज्यादा लंबे समय से बकाया बिजली बिलों का ओटीएस प्रणाली से समाधान करने पर विचार कर किस्तों में पैसा लिया जाए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement