बलिया: BJP विधायक के समर्थकों ने शिक्षा अधिकारी के साथ की हाथापाई

शिक्षा अधिकारी का आरोप है कि उसके ऊपर अवैध नियुक्तियों के लिए दबाव बनाया जा रहा है और उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई, तो घूसखोरी के आरोप मढ़ दिए गए.

Advertisement
शिक्षा अधिकारी से हाथापाई का दृश्य शिक्षा अधिकारी से हाथापाई का दृश्य

रविकांत सिंह

  • बलिया,
  • 24 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

बलिया में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के साथ बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के समर्थकों ने हाथापाई की. निरीक्षक का आरोप है कि उसके ऊपर अवैध नियुक्तियों के लिए दबाव बनाया जा रहा था. विधायक सुरेंद्र सिंह ने शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोप लगाए हैं.

आरोप है कि बैरिया के बीजेपी विधायक और उनके समर्थकों ने बैठक में मौजूद शिक्षा अधिकारियों से हाथापाई की. धक्कामुक्की में के जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव अपनी कुर्सी पर गिर गए.  बैठक में मौजूद दूसरे अधिकारियों ने बीजेपी विधायक के समर्थकों से बचाया.

Advertisement

शिक्षा विभाग और दूसरे विभागों में चल रही योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे. बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक की कोई बात विधायक को पसंद नहीं आई. आरोप में कहा गया है कि इसके बाद विधायक के समर्थकों ने नाराजगी में उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »