यूपी के बहराइच में तिरंगे से सिल दी बच्चों की स्कूल ड्रेस, बवाल के बाद कंपनी सील, FIR दर्ज

बहराइच में शहर के बीचों-बीच पुलिस चौकी के पीछे एक स्कूली ड्रेस सिलाई कारखाने में तिरंगे झंडे का प्रयोग बच्चों की ड्रेस में अस्तर लगाने के तौर पर किया जा रहा था और तिरंगे की कतरन काटी जा रही थी. स्थानीय लोगों की शिकायत पर प्रशासन की टीम ने छापेमारी की. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है.

Advertisement
मौके से बरामद ड्रेस मौके से बरामद ड्रेस

राम बरन चौधरी

  • बहराइच,
  • 30 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

बहराइच में तिरंगे के बड़े पैमाने पर अपमान का मामला सामने आया है. शहर के बीचों-बीच पुलिस चौकी के पीछे एक स्कूली ड्रेस सिलाई कारखाने में तिरंगे झंडे का प्रयोग बच्चों की ड्रेस में अस्तर लगाने के तौर पर किया जा रहा था और तिरंगे की कतरन काटी जा रही थी. स्थानीय लोगों की शिकायत पर प्रशासन की टीम ने छापेमारी की.

Advertisement

सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी वा बेसिक शिक्षा अधिकारी की टीम ने उपरोक्त ड्रेस सिलाई कारखाने पर छापेमारी की, जिसमें बड़े पैमाने पर तिरंगे झंडे की कतरन वा झंडे काटकर बनाई गई अस्तर से सिले स्कूली ड्रेस बरामद हुए. छापेमारी के बाद मिली खामियों के मद्देनजर ड्रेस कारखाने को सील कर आरोपी कारखाना संचालक को हिरासत में लिया गया है.

क्या है पूरा मामला

बहराइच सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय वा सीओ सिटी विनय द्विवेदी समेत अन्य अधिकारियों की टीम ने डीएम बहराइच के निर्देश पर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत कानूंगोपुरा चौकी के पीछे मेवातीपुरा में स्थित सिलाई कारखाने कौर फेवरीकेशन में छापेमारी की, जहां स्कूली यूनिफार्म के लिए बड़े पैमाने पर तिरंगे झंडे से काटी गई कतरन वा अस्तर का प्रयोग किया जा रहा था.

इसके अतिरिक्त मौके से बड़े पैमाने पर ड्रेस में सिली झंडे की अस्तर भी बरामद हुई. इतना ही नहीं जांच में उपरोक्त कारखाने से जुड़ी दुकान पर भी मिले ड्रेस के बंडल में भी झंडे से काटी गई अस्तर बरामद हुई. अनियमितता मिलने के बाद कारखाने वा दुकान को सील कर दिया गया.

Advertisement

वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर कौर फेवरीकेशन के विरुद्ध राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वहां मौजूद कारखाना संचालक वा उसके दो सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »