हिंदू जागरण मंच की धमकी- क्रिसमस पर हिंदू बच्चों को न बुलाएं स्कूल

अलीगढ़ प्रशासन ने इलाके के सभी क्रिश्चियन और मिशनरी स्कूलों के मैनेजमेंट से मुलाकात की है और उन्हें पूरे सहयोगा का आश्वासन दिया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

जावेद अख़्तर

  • अलीगढ़,
  • 19 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST

यूपी के अलीगढ़ में क्रिसमस मनाने को लेकर हिंदू जागरण मंच ने स्कूलों को धमकी भरा पत्र लिखा है. मंच ने क्रिश्चियन स्कूलों पर पर्व के जरिए ईसाई धर्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.

इस पत्र में हिंदू जागरण मंच ने लिखा है कि स्कूलों में ईसाई बच्चों की संख्या बेहद कम होने के बावजूद 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है. इस मौके पर कार्यक्रमों के जरिए स्कूलों में आने वाले हिंदू बच्चों अनिवार्य रूप से शामिल किया जाता है.

Advertisement

जागरण मंच ने आरोप लगाया है कि स्कूल इस तरीके से ईसाई धर्म का प्रभाव हिंदू बच्चों पर डालने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी मानसिकता को दूषित करने की साजिश रच रहे हैं. मंच ने स्कूलों पर धर्मांतरण का हिस्सा बनने पर भी सवाल खड़े किए हैं.

इस लैटर के सामने आने के बाद भी हरकत में आ गया है. अलीगढ़ प्रशासन ने इलाके के सभी क्रिश्चियन और मिशनरी स्कूलों के मैनेजमेंट से मुलाकात की है और उन्हें पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है. प्रशासन ने कहा है कि किसी को भी क्रिस्मस प्रोग्राम में दखल नहीं देने दी जाएगी.

अलीगढ़ के एसएसपी ने बताया कि उन्हें अब तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है. लेकिन अगर ऐसा है तो ये गंभीर मामला है और किसी को इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी.

Advertisement

हालांकि, से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसे स्कूलों के लिए ये पत्र जारी किया है, जहां अनिवार्य रूप से हिंदू बच्चों को कार्यक्रम में शिरकत के लिए बुलाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »