बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, महिला की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा

तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में भयावह घटना सामने आई है. यहां गंभीरावपेट मंडल में गजासिंगारम के पास स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को रौंद दिया. इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए. इस घटना का वीडियो सामने आया है.

Advertisement
हादसे में महिला की मौत और दो लोग घायल. (Photo: Screengrab) हादसे में महिला की मौत और दो लोग घायल. (Photo: Screengrab)

अब्दुल बशीर

  • राजन्ना सिरसिला,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:51 AM IST

तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला में एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा गजासिंगारम गांव के पास उस समय हुआ, जब सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों को स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने देखा तो तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

Advertisement

घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि बस स्टॉप के पास कई लोग सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक स्कॉर्पियो ने वहां खड़े यात्रियों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई.

यहां देखें Video

हादसे में 35 साल की लक्ष्मी नाम की महिला की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

इस हादसे में राजिता नाम की महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने के साथ-साथ घटनास्थल का जायजा लिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार: सुपौल में तेज रफ्तार बस का खौफनाक हादसा, तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, बाल-बाल बची 30 यात्रियों की जान

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है. ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर वाहनों की तेज रफ्तार लंबे समय से परेशानी की वजह बनी हुई है. कई बार प्रशासन से स्पीड कंट्रोल के लिए कदम उठाने की मांग की जा चुकी है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement