तेलंगाना के मेडक में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

तेलंगाना के मेडक जिले में एक ऑटो हादसे का शिकार बन गया. यहां एक तेज रफ्तार ने ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 22 मई 2023,
  • अपडेटेड 1:14 AM IST

तेलंगाना के मेडक जिले में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब गजवेल से निजामाबाद की ओर जा रहे एक ऑटो को एक स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी.  

पुलिस के मुताबिक, कार तेज गति से चल रही थी तभी उसने यात्रियों से भरे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी. पुलिस ने इस हादसे में मारे गए चारों मृतकों की पहचान कर ली है. मृतकों में पिता शेखर (45), उनके बेटे यशवंत (9) और एक बुजुर्ग दंपति बाला नरसैय्या (70) और मानेम्मा (62) के रूप में हुई है. जबकि मां कविता और एक अन्य पुत्र अभिलाष गंभीर रूप से घायल हो गए.   

Advertisement

कार ड्राइवर की नहीं हुई पहचान 

हालांकि अबतक कार के ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने बताया कि कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया था, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है. 

सिद्दिपेट में हुआ था भीषण हादसा 

इससे पहले तेलंगाना सिद्दिपेट में एक गाड़ी नहर में गिर गई थी. इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. बताया गया था कि मृतक एक ही परिवार के लोग थे. कार सवार सभी लोग वेमुलावडा से बीबी नगर जा रहे थे. लेकिन तभी उनकी गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया और वो एक निर्माणाधीन नहर में गिर गई. इन सभी की दम घुटने की वजह से मौत हुई थी. 

 

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »