तेलंगाना में गणेश मंडप रखने पर रोक, बीजेपी विधायक ने केसीआर सरकार पर साधा निशाना

हैदराबाद पुलिस ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मोहर्रम और गणपति उत्सव नहीं मनाया जाएगा. कोरोना के हालात को देखते हुए तेलंगाना के मंत्री ए इंद्रकरण रेड्डी ने राज्य सरकार के इस निर्णय की घोषणा की है.

Advertisement
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (फोटो-PTI) तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (फोटो-PTI)

आशीष पांडेय

  • हैदराबाद,
  • 17 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST

  • तेलंगाना में सार्वजनिक गणेश मंडप रखने पर प्रतिबंध
  • बंदिश से कलाकारों की स्थिति खराब होगी-बीजेपी MLA

कोरोना वायरस संकट को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने फैसला किया है कि राज्य में सार्वजनिक तौर पर गणेश पूजा के दौरान मंडप नहीं बनाए जाएंगे. लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसका विरोध किया है. बीजेपी विधायक राजा सिंह ने राज्य की टीआरएस सरकार पर निशाना साधा है.

Advertisement

घोषमहल से बीजेपी विधायक राजा सिंह ने कहा कि इस बंदिश के चलते गणपति की मूर्ति बनाने वाले कलाकारों और मूर्तिकारों की आर्थिक स्थिति खराब होगी. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन इस साल नहीं आ पाएगी यानी वायरस अगले साल तक ही खत्म हो पाएगा. आप कह रहे हैं कि हम त्योहार पर जश्न न मनाएं तो क्या करें.

राजा सिंह ने केसीआर सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि केसीआर ने बकरीद की अनुमति दी, लेकिन चतुर्थी पर प्रतिबंध लगा दिया. राजा सिंह घोषमहल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं जो राज्य के प्रमुख गणेश मूर्तियों के बाजारों में से एक है.

बता दें कि हैदराबाद पुलिस ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मोहर्रम और गणपति उत्सव नहीं मनाया जाएगा. कोरोना के हालात को देखते हुए तेलंगाना के मंत्री ए इंद्रकरण रेड्डी ने राज्य सरकार के इस निर्णय की घोषणा की है.

Advertisement

सीएम केसीआर की अगुवाई वाली सरकार ने घोषणा की है कि सार्वजनिक स्थानों पर मंडप में मूर्तियों की कोई सामूहिक स्थापना नहीं की जाएगी, जबकि मोहर्रम मनाने पर प्रतिबंध रहेगा. हैदराबाद शहर के पुलिस प्रमुख अंजनी कुमार ने लोगों से घरों में गणेश पूजा करने के लिए कहा है. वहीं मंत्री ने मुस्लिम समुदाय से सरकार का सहयोग करने का अनुरोध किया है.

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने ट्वीट किया, "हम आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा की देखभाल करते हैं. कोरोना के खिलाफ अपने परिवार की रक्षा करें. घर पर मोहर्रम का मातम करें. इसी तरह, सभी को गणेश पूजा घर पर ही करनी चाहिए. कोई मूर्ति नहीं रखी जाएगी. सरकार के निर्देश के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. अपने आप को और शहर को सुरक्षित रखें."

बता दें कि तेलंगाना में सोमवार को कोरोना के मामले 90 हजार को पार कर गए. राज्य में अब तक 92,255 कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है. वहीं अब तक राज्य में कोरोना की चपेट में आने से 703 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »