केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भागीरथ ने किया सरेंडर, POCSO केस में लुक-आउट नोटिस हुआ था जारी

केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भागीरथ ने POCSO मामले में साइबराबाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. उनके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी होने के बाद यह कार्रवाई हुई. 17 वर्षीय लड़की की मां की शिकायत पर केस दर्ज है. मंत्री ने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं. आरोपी ने भी जवाबी शिकायत दर्ज कर आरोपों को खारिज किया है. फिलहाल पुलिस जांच जारी है.

Advertisement
POCSO मामले में लुक-आउट नोटिस जारी होने के बाद केंद्रीय मंत्री के बेटे ने सरेंडर किया (Photo- सोशल मीडिया) POCSO मामले में लुक-आउट नोटिस जारी होने के बाद केंद्रीय मंत्री के बेटे ने सरेंडर किया (Photo- सोशल मीडिया)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:15 PM IST

केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भागीरथ ने POCSO मामले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. साइबराबाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी किया था, ताकि वह देश से बाहर न जा सके, इसके बाद बंडी भागीरथ ने सरेंडर कर दिया.

पुलिस ने साइबराबाद पुलिस की ओर से दर्ज मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. मामले की शिकायत 17 वर्षीय लड़की की मां द्वारा दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपी बंडी भागीरथ लड़की के साथ संबंध में थे और उन्होंने यौन उत्पीड़न किया.

Advertisement

क्या बोले बंडी संजय कुमार?
आत्मसमर्पण के बाद बंडी संजय कुमार ने बयान जारी कर कहा कि वे कानून का पूरा सम्मान करते हैं और अपने बेटे को जांच के लिए पुलिस के हवाले किया गया है. उन्होंने कहा कि कानून के सामने सभी नागरिक समान हैं और सभी को कानून का पालन करना चाहिए.

उन्होंने अपने बयान में कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद ही वे अपने बेटे को पुलिस को सौंपना चाहते थे, लेकिन कानूनी सलाह और सबूतों के मूल्यांकन के कारण प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई. उनके अनुसार, वकीलों का मानना था कि मामला कमजोर है और जमानत मिलने की संभावना है.

न्यायपालिका पर जताया भरोसा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अदालत के आदेश का इंतजार किए बिना उन्होंने स्वेच्छा से अपने बेटे को जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया.

Advertisement

5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप
इसी बीच, आरोपी ने भी पुलिस में जवाबी शिकायत दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि लड़की और उसके परिवार ने उन पर शादी का दबाव बनाया, और मना करने पर झूठे आरोपों की धमकी दी गई. उसने यह भी दावा किया कि दबाव में आकर उन्होंने 50,000 रुपये दिए थे और बाद में 5 करोड़ रुपये की मांग की गई.

केंद्रीय मंत्री को पद से हटाने की मांग
दूसरी ओर, मामले की गंभीरता को देखते हुए के. कविता ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री को पद से हटाने की मांग की है ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके. वहीं, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने आरोपी को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है. अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका पर फिलहाल कोई अंतरिम आदेश देने से मना कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement