राफेल के कटआउट लेकर PM आवास पर पहुंचे कांग्रेसी, लगाए चोर-चोर के नारे

राफेल डील के मुद्दे पर पहले ही कांग्रेस मोदी सरकार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घेर रही है. लेकिन अब ये लड़ाई सड़क पर पहुंच गई है. गुरुवार को इसकी शुरुआत यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन से हुई.

Advertisement
राफेल पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन राफेल पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

कुमार विक्रांत / सुप्रिया भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

राफेल डील विवाद के मुद्दे पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच तलवारें खिंच चुकी हैं. आज यूथ कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव  किया.

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च निकाला. कांग्रेस का आरोप है कि राफेल डील के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस डील में घोटाला किया है. युवा कांग्रेसियों का यह मार्च कांग्रेस मुख्यालय से लेकर पीएम आवास तक रहा.  प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की.

Advertisement

बता दें कि कांग्रेस ने राफेल के मुद्दे पर देशभर में करीब 100 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं. इसके अलावा कांग्रेस की कोर कमेटी ने अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर बैठक भी की. पार्टी ने बैठक में मोदी सरकार को घेरने का प्लान बनाया.

कांग्रेस का आरोप है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में 126 विमान खरीदे जाने का वादा हुआ था, इसके लिए 18 विमान रेडी टू फ्लाई और शेष 108 विमान टेक्नोलॉजी ऑफ ट्रांसफर के तहत यहां एचएएल में निर्माण होना था. लेकिन पीएम मोदी ने जो समझौता किया है उसमें मात्र रेडी टू फ्लाई के लिए 36 राफेल खरीद की बात है.

ट्विटर पर भी जारी है आर-पार

बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर से वार किया, तो अमित शाह ने भी ट्विटर से ही जवाब दिया. दरअसल, इसकी शुरुआत वित्त मंत्री अरुण जेटली के ब्लॉग से हुई. जिसमें उन्होंने राहुल गांधी से 15 सवाल पूछे थे, इसका जवाब देते हुए राहुल ने ट्वीट किया कि "ग्रेट राफेल रॉबरी पर फिर से देश का ध्यान दिलाने के लिए शुक्रिया जेटली जी. क्यों न इस मामले को निपटाने के लिए संयुक्त संसदीय समिति से जांच करा ली जाए?

Advertisement

राहुल ने लिखा कि समस्या यह है कि आपके सुप्रीम लीडर अपने दोस्त को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, और इसलिए थोड़ी तकलीफ हो सकती है. पता कर लीजिए, और 24 घंटे में जवाब दीजिए. हम इंतज़ार कर रहे हैं".

राहुल गांधी का जवाब देते हुए अमित शाह ने लिखा कि 24 घंटे का इंतजार क्यों करना जब आपके पास अपनी जेपीसी- झूठी पार्टी कांग्रेस है. देश को मूर्ख बनाने वाले आपके झूठ स्वप्रमाणित हैं, जब आप दिल्ली, कर्नाटक, रायपुर, हैदराबाद, जयपुर और संसद में राफेल की अलग-अलग कीमत बताते हैं. लेकिन देश की बुद्धिमत्ता (IQ) आपसे ज्यादा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »