वीडियोकॉन लोन मामला: CBI ने तीसरे दिन भी राजीव कोचर से की पूछताछ

वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमुख वेणुगोपाल धूत को साल  2012 में आईसीआईसीआई बैंक द्वारा 3250 करोड़ रुपये लोन दिए जाने के मामले में बैंक की सीईओ और एमडी चंदा कोचर और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. सीबीआई ने शनिवार यानी आज लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ की. सीबीआई ने इस मामले में बैंक की एमडी एवं सीईओ चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर से पूछताछ की.

Advertisement
सीईओ चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर सीईओ चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमुख वेणुगोपाल धूत को साल 2012 में आईसीआईसीआई बैंक द्वारा 3250 करोड़ रुपये लोन दिए जाने के मामले में बैंक की सीईओ और एमडी चंदा कोचर और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. सीबीआई ने शनिवार यानी आज लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ की. सीबीआई ने इस मामले में बैंक की एमडी एवं सीईओ चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर से पूछताछ की.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि कोचर सिंगापुर स्थित अविस्ता एडवाइजरी के संस्थापक हैं. वह शनिवार की सुबह मुंबई में बांद्रा कुर्ला परिसर में जांच एजेंसी के कार्यालय में पेश हुए, जहां उनसे कर्ज के पुनर्गठन मामले में उनकी कंपनी की भूमिका को लेकर पूछताछ हुई.

इस पूछताछ के दौरान राजीव कोचर से पूछा गया कि वीडियोकॉन को आईसीआईसीआई बैंक से में उन्होंने क्या मदद की. गौरतलब है कि वेणुगोपाल धूत समूह की कंपनी को 20 बैंकों ने 400 अरब रुपये का कर्ज दिया था.

उन्होंने बताया कि सीबीआई के अनुरोध पर कोचर को गुरुवार को मुंबई हवाईअड्डा पर हिरासत में लिया गया. जब वह दक्षिण-पूर्व एशियाई देश जाने के लिए एक विमान में सवार होने वाले थे.

अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी ने लोन के मामले में वीडियोकॉन समूह के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत, दीपक कोचर और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज की थी. फिलहाल, इन आरोपों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए शुरुआती जांच कर रही है.

Advertisement

बता दें, यह मामला हाल ही में चर्चा में आया है. धूत के न्यूपावर रीन्यूएबल के साथ कथित लेनदेन को लेकर इस मामले की जांच हो रही है. न्यूपावर रीन्यूएबल का गठन दीपक कोचर ने किया था. दीपक कोचर चंदा कोचर के पति और राजीव कोचर के भाई हैं. पिछले सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक के निदेशक मंडल ने चंदा कोचर के प्रति पूरा भरोसा जताया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement