गोपालकृष्ण गांधी के जवाब में कौन? अमित शाह ने की संघ के शीर्ष नेताओं से चर्चा

सूत्रों की मानें, तो संघ चाहता है कि बीजेपी की ओर से उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार संघ के बैकग्राउंड वाला ही कोई व्यक्ति बने. जो संघ की नीति को समझता हो. संघ जानता है कि सरकार के पास राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में जीतने वाले नंबर हैं इसलिए वह इस मौके को नहीं छोड़ना चाहता.

Advertisement
संघ-बीजेपी में हुई चर्चा संघ-बीजेपी में हुई चर्चा

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए को गच्चा दे चुकी बीजेपी अब उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार का नाम फाइनल करने में जुटी है. इसी क्रम में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बड़े नेताओं के साथ अहम बैठक की. गुरुवार को हुई इस बैठक में संघ की ओर से भैय्याजी जोशी, कृष्ण गोपाल शामिल हुए. यूपीए की ओर से महात्मा गांधी के पोते गोपालकृष्ण गांधी को उम्मीदवार बनाया गया है. अब बीजेपी के सामने गोपाल गांधी के कद का उम्मीदवार खोजने की चुनौती है.

Advertisement

सूत्रों की मानें, तो संघ चाहता है कि बीजेपी की ओर से उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार संघ के बैकग्राउंड वाला ही कोई व्यक्ति बने. जो संघ की नीति को समझता हो. संघ जानता है कि सरकार के पास राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में जीतने वाले नंबर हैं इसलिए वह इस मौके को नहीं छोड़ना चाहता. वहीं बीजेपी के लिए चुनौती अलग है. वो रामनाथ कोविंद की तरह उम्मीदवार घोषित कर राजनीतिक संदेश भी देना चाहेगी.

बीजेपी की इच्छा है कि वह के लिए ऐसे उम्मीदवार को आगे करे जिसे राज्यसभा का अनुभव हो. क्योंकि राज्यसभा में सरकार के पास कम नंबर हैं इसलिए सरकार संभल कर चलना चाहती है. बीजेपी किसी ऐसे चेहरे की तलाश में है जिसकी छवि सभी पार्टियों में अच्छी हो. इसके मद्देनजर बीजेपी अन्य पार्टियों से भी बात कर रही है.

Advertisement

इससे पहले भी राष्ट्रपति उम्मीदवार का नाम तय करने से पहले बीजेपी ने संघ से चर्चा की थी. पहले पीएम मोदी और अमित शाह के बीच चर्चा हुई थी, फिर संघ से चर्चा हुई जिसके बाद रामनाथ कोविंद का नाम तय किया गया था. पिछले कुछ समय से वेंकैया नायडू और नजमा हेपतुल्ला का नाम भी इस रेस में आ रहा है.

आपको बता दें कि के लिए बिहार के पूर्व गवर्नर रामनाथ कोविंद का नाम तय किया है, जिसके जवाब में विपक्षी पार्टियों ने पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को खड़ा किया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement