एयर होस्टेस गर्लफ्रेंड से मंत्री बाबुल सुप्रियो ने रचाई शादी, पीएम मोदी भी हुए शामिल

बाबुल सुप्रियो को शादी की बधाई देने के लिए कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह, शशि थरूर, सिंगर दोस्त शान और अनु मालिक के अलावा कई बड़ी नामी हस्तियां भी समारोह में मौजूद रहीं.

Advertisement
शादी में पीएम मोदी भी पहुंचे शादी में पीएम मोदी भी पहुंचे

लव रघुवंशी / अनिल कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 10 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और उनकी एयर होस्टेस गर्लफ्रेंड रचना शर्मा मंगलवार को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में शादी के बंधन में बंध गए. इस शादी में साक्षी बनने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ बीजेपी से लालकृष्ण आडवाणी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और जितेंद्र सिंह भी पहुंचे.

बाबुल सुप्रियो को शादी की बधाई देने के लिए कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह, शशि थरूर, सिंगर दोस्त शान और अनु मालिक के अलावा कई बड़ी नामी हस्तियां भी समारोह में मौजूद रहीं. की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. दोनों की नजरें जमींन से लगभग 35000 फिट ऊपर हवा में फ्लाइट में पहली बार मिली, और पहली बार में ही बाबुल रचना को देखते ही उन पर फिदा हो गए. कुछ देर की बातचीत के बाद ही उन्होंने रचना का नंबर मांग लिया. बाबुल और रचना की मुलाकात साल 2014 में मुंबई से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में हुई थी.

Advertisement

इसके बाद दोनों में बातचीत को दौर शुरू हुआ और यह बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. और अब यह प्यार में बंध गया है. फिलहाल दिल्ली में रहने वालीं रचना शर्मा जालंधर से हैं. उनका परिवार पिछले दो साल से पश्चिम बंगाल में रह रहा है. ये बाबुल सुप्रियो की दूसरी शादी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »