भूकंप के लगातार झटकों से दहला मेघालय

गुरुवार दोपहर 03 बजकर 16 मिनट पर पहला झटका महसूस किया गया. रेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 रही.

Advertisement
शि‍लॉन्ग रहा भूकंप का केंद्र शि‍लॉन्ग रहा भूकंप का केंद्र

स्‍वपनल सोनल

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

देश के उत्तरपूर्व राज्य मेघालय में गुरुवार को भूकंप के दो लगातार झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है. दोनों झटकों का केंद्र शि‍लॉन्ग रहा. जबकि इससे किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर अभी तक नहीं आई है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर 03 बजकर 16 मिनट पर पहला झटका महसूस किया गया. रेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 रही. जबक‍ि केंद्र शिलॉन्ग में धरती की सतह से 8 किमी नीचे दर्ज किया गया.

Advertisement

दूसरा और पिछले के मुकाबले थोड़ा लंबा झटका 03 बजक 20 मिनट पर अया, जिसकी तीव्रता 3.2 मापी गई. इसका केंद्र भी शि‍लॉन्ग रहा. बताया जाता है कि के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और कई घंटों तक बाहर ही रहें.

गौरतलब है कि इससे पूर्व देश में 21 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना में के झटके महसूस किए गए थे. इसी दिन कश्मीर में भारत-चीन बॉर्डर के निकट भी 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement