बुरहान वानी को शहीद बताने वाले आतंकी हाफिज सईद का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक

आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के चीफ और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को ट्विटर ने जोर का झटका दिया है. खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद हाफिज का ट्विटर अकाउंटर (@HafizSaeedLive) ब्लॉक कर दिया गया है.

Advertisement

रोहित गुप्ता / जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST

आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के चीफ और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को ट्विटर ने जोर का झटका दिया है. खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद हाफिज का ट्विटर अकाउंटर (@HafizSaeedLive) ब्लॉक कर दिया गया है.

ट्विटर के जरिए जहर उगल उगल रहा था हाफिज
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, ने पिछले तीन-चार दिनों में कश्मीर में मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी से संबंध‍ित कई कमेंट्स और तस्वीरें ट्वीट की थीं. उसने पाक अधिकृत कश्मीर में बुरहान से मीटिंग की तस्वीरें भी ट्वीट की थी.

Advertisement


इससे पहले हाफिज सईद ने दोबारा को शहीद बताते हुए मंगलवार को दोबारा शोक सभा आयोजित की. पीओके के मुजफ्फराबाद के बाद उसने मंगलवार को लाहौर में वानी के लिए शोकसभा आयोजित की. इस मौके पर उसने कहा कि कश्मीर पाकिस्तान का होकर रहेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement