तीसरे बच्चे को न मिले वोटिंग का हक और सरकारी सुविधाएं: बाबा रामदेव

स्वामी रामदेव ने सुझाव दिया है कि अगर दो से ज्यादा बच्चे हों तो तीसरे बच्चे का वोटिंग अधिकार पर बैन लगाया जाए साथ ही उसे सरकारी सुविधाएं न दी जाएं. स्वामी रामदेव ने यह बयान जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में है.

Advertisement
जनसंख्या वृद्धि पर स्वामी रामदेव का बड़ा बयान (फाइल फोटो- पीटीआई) जनसंख्या वृद्धि पर स्वामी रामदेव का बड़ा बयान (फाइल फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2019,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST

देश में नई सरकार के गठन से ठीक पहले योग गुरू बाबा रामदेव ने रविवार को देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिये कानून लाये जाने की वकालत करते हुए कहा कि दो बच्चों के बाद पैदा होने वाले बच्चे को मताधिकार, चुनाव लड़ने के अधिकार और अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाना चाहिए.

स्वामी रामदेव ने कहा कि जिस तरह से देश की जनसंख्या बढ़ रही है उसके लिये भारत तैयार नहीं है और किसी भी दशा में भारत की आबादी 150 करोड़ से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

Advertisement

स्वामी रामदेव ने कहा, 'यह तभी हो सकता है जब देश में ऐसा कानून बने कि जो भी दो से ज्यादा बच्चे पैदा करे तो उसके बच्चे को वोट देने का अधिकार न हो, चुनाव लड़ने का अधिकार न हो और सरकार की ओर से जो सुविधायें दी जाती हैं, उन सभी सुविधाओं से उसे वंचित कर दिया जाए.'

स्वामी रामदेव ने गो हत्या पर भी अपनी बात रखी. स्वामी रामदेव ने कहा कि गो रक्षकों और गो तस्करों के बीच विवाद को खत्म करने का एक ही उपाय है कि गोकशी पर पूरी तरह बैन लगाया जाए. इसके अलावा अन्य कोई उपाय नहीं है.

स्वामी रामदेव ने कहा कि जिन्हें मीट खाने का शौक है वे किसी अन्य प्रकार का मीट खाएं लेकिन गाय का मीट नहीं. इसके साथ ही स्वामी रामदेव ने अपील की कि पूरे देश में शराब पर बैन लगाया जाए.

Advertisement

स्वामी रामदेव ने इस्लामिक देशों का हवाला देते हुए कहा कि अगर मुस्लिम देशों में इन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है तो भारत में क्यों नहीं. यह देश संतों का देश है. पूरे देश में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »