मुजफ्फरपुर कांड पर सियासी संग्राम, आज दिल्ली में तेजस्वी यादव का प्रदर्शन

60 वर्षीय चंद्रशेखर वर्मा ने कभी चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन राजनीति से उनका पुराना रिश्ता रहा है. वह कई पार्टियों से जुड़े रहे हैं. अब जनता दल यू (जेडीयू) ने इन्हें राज्य परिषद का सदस्य बनाया है.

Advertisement
दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन

जावेद अख़्तर

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में बच्चियों के साथ हुई बेशर्म करतूत पर अब सियासी रण छिड़ा हुआ है. यहां तक कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध अब दिल्ली तक पहुंच गया है. राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेजस्वी यादव आज राजधानी में जंतर-मंतर पर नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. उनके इस विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत दूसरे विपक्षी दलों के नेता भी शिरकत कर सकते हैं.

Advertisement

देश को हिला देने वाले इस यौन शोषण कांड पर शुक्रवार को पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ी और इसे शर्म का विषय बताया. नीतीश कुमार ने इस घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए ये भी कहा कि जो पापी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. लेकिन विपक्ष आरजेडी नीतीश कुमार के इतने आश्वासन से संतुष्ट नहीं है. तेजस्वी इस कांड के बहाने नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश में हैं.

से निकली शर्म की कथाएं पूरे बिहार के माथे पर बदनुमा दाग बनकर सामने आई हैं और इस साजिश को रचने का आरोप ब्रजेश ठाकुर पर है. ब्रजेश सेवा संकल्प एवं विकास समिति NGO का संस्थापक है, जो यह बालिकागृह चलाती थी.  

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टीआईएसएस), मुम्बई द्वारा अप्रैल में राज्य के समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई एक ऑडिट रिपोर्ट में यह मामला सबसे पहले सामने आया था. जिसके बाद बालिका गृह में रहने वाली 42 में से 34 लड़कियों के मेडिकल टेस्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई.

Advertisement

इस मामले में 31 मई को 11 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. ठाकुर समेत 10 लोगों को तीन जून को गिरफ्तार किया गया था. एक व्यक्ति फरार है.

इस केस में बिहार समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति का नाम भी आ रहा है, जिस पर विवाद बना हुआ है. दरअसल, इस मामले में गिरफ्तार जिला बाल संरक्षण अधिकारी रवि रोशन की पत्नी ने यह आरोप लगाया है कि मंत्री के पति चंद्रशेखर वर्मा अक्सर बालिका गृह में जाया करते थे. वहीं, पीड़ित लड़कियों ने अपने बयान में बताया है कि वहां कोई बड़े पेट वाले नेता जी आते थे. इसी आधार पर विपक्ष मंजू वर्मा के इस्तीफे की मांग कर रहा है. हालांकि, वह अपने पति को निर्दोष करार दे रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »