आसाराम केस के गवाहों की मौत पर SC सख्त, केंद्र से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

आसाराम केस में चश्मदीद गवाहों के मारे जाने की CBI जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और पांच राज्यों को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है.

Advertisement
केस से जुड़े 10 चश्मदीद गवाहों में से 3 की हो चुकी है मौत केस से जुड़े 10 चश्मदीद गवाहों में से 3 की हो चुकी है मौत

अहमद अजीम

  • नई दिल्ली,
  • 18 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:19 PM IST

आसाराम केस में चश्मदीद गवाहों के मारे जाने की CBI जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और पांच राज्यों को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है.

दरअसल वकील उत्सव सिंह की ओर से याचिका में कहा गया है कि 10 में से 7 पर हमले और 3 गवाहों की मौत हो चुकी है, लिहाजा पूरे मामले की CBI जांच करवाई जाए.

Advertisement

साथ ही इसके अलावा आसाराम के छिंदवाड़ा और मटेरा आश्रम में बच्चों की मौत मामले की भी सीबीआई जांच की मांग की गई है. उधर, आसाराम की जमानत याचिका पर 21 नवंबर को सुनवाई करेगा. आसाराम ने स्वास्थ्य के आधार पर सुप्रीम कोर्ट से जमानत की मांग की है.

यौन उत्पीड़न के आरोप में आसाराम को सितंबर 2013 में गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले 20 अगस्त 2013 को उनके खिलाफ जोधपुर आश्रम में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया गया था. इसके अलावा के खिलाफ सूरत की दोनों बहनों ने रिपोर्ट में 2001 में शांति कुटिया में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »