त्रिपुराः बस दुर्घटना में 6 की मौत, 25 घायल

त्रिपुरा में एक बस के तालाब में गिर जाने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए.

Advertisement
हादसे में चार महिलाएं भी मारी गई हादसे में चार महिलाएं भी मारी गई

परवेज़ सागर

  • त्रिपुरा,
  • 07 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST

त्रिपुरा के चोट्टाखोला में जरूरत से ज्यादा सवारियां लेकर जा रही एक बस पलटकर तालाब में गिर गई. इस हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य यात्री घायल हो गए.

यह हादसा दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम उप मंडलीय कस्बे में हुआ. जिलाधिकारी देवाशीष बसु ने बताया कि जरूरत से ज्यादा सवारियों को लेकर आ रही बुधवार की दोपहर खेपाबाड़ी में एक पुलिया से टकरा गई और पलटकर एक तालाब में जा गिरी.

Advertisement

डीएम बसु ने बताया कि इस बस हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही हो गई. इसके अलावा 25 यात्री घायल हो गए, जिनमें एक नौ साल का बच्चा भी शामिल है. घायलों को इलाज के लिए दक्षिण त्रिपुरा और गोमती जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

बसु के मुताबिक राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए दस-दस हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. साथ ही घायलों के उपचार का सारा खर्च सरकार उठाएगी. हादसे के बाद से ही बस का चालक फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »