पीएम मोदी का अगला लक्ष्य बलूचिस्तान-Pok की आजादी, अगली दिवाली वहीं मनाएं: शिवसेना

'सामना' में कहा गया है कि प्रधानमंत्री का अगला लक्ष्य अब पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान की स्वतंत्रता है. प्रधानमंत्री ने अगली दिवाली बलूचिस्तान मे जाकर मनाई तो हमें आश्चर्य नहीं होगा.

Advertisement
पीएम मोदी-उद्धव ठाकरे पीएम मोदी-उद्धव ठाकरे

लव रघुवंशी / विरेंद्रसिंह घुनावत

  • मुंबई,
  • 07 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि वो लखनऊ जाकर राम मंदिर बनाने की घोषणा करें. पीएम दशहरे के मौके पर लखनऊ में रावण दहन के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान का भी मुद्दा उठाया गया.

'सामना' में कहा गया है कि प्रधानमंत्री का अगला लक्ष्य अब पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान की स्वतंत्रता है. प्रधानमंत्री ने अगली दिवाली बलूचिस्तान मे जाकर मनाई तो हमें आश्चर्य नहीं होगा.

Advertisement

ने कहा कि पीएम मोदी ने वाराणसी जाकर गंगा आरती की थी. उसी तरह अयोध्या मे जाकर राम के दर्शन करने चाहिए और राम मंदिर बनेगा ही ऐसी घोषणा कर शहीद राम सेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए. पीएम कहें कि मैं सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए लखनऊ नहीं आया हूं, बल्कि राम मंदिर की घोषणा करने आया हं. ऐसे कहने से विरोधियों के मुंह अपने आप बंद हो जाएंगे.

'सामना' में छपे लेख के अनुसार, बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव मे प्रधानमंत्री मोदी पर ही दांव लगाया थ, और पूरी को मैदान मे उतारने के बाद भी वहां करारी हार हुई थी. उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की खाट पहले से खड़ी है. मायावती का हाथी अगली चाल खेलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा और समाजवादी पार्टी पारिवारिक कलह मे उलझी पड़ी है. ऐसे अपंग विरोधियों के चलते बीजेपी का घोड़ा उत्तर प्रदेश मे ढ़ाई घर चल भी गया तो उसे वजीर का सम्मान मिलेगा क्या?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »