आडवाणी ने खुलकर की मोदी सरकार की तारीफ, कहा- उम्मीदों से भी अच्छा रहा दो साल का कार्यकाल

ऋषि‍केश जाते समय पत्रकारों से बातचीत में आडवाणी ने शनिवार को मोदी सरकार की तारीफ की और उसके दो साल के कार्यकाल को बहुत अच्छा बताया.

Advertisement

रोहित गुप्ता

  • हरि‍द्वार ,
  • 22 मई 2016,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने मोदी सरकार के दो साल की जमकर तारीफ की और कहा कि देश की जनता ने जिस उम्मीद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में विश्वास व्यक्त किया था, वह उस पर खरा उतर रही है.

ऋषि‍केश जाते समय पत्रकारों से बातचीत में आडवाणी ने शनिवार को की तारीफ की और उसके दो साल के कार्यकाल को बहुत अच्छा बताया. उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल जनता की उम्मीदों से भी अधिक अच्छा रहा है.

Advertisement

26 मई को मोदी सरकार के दो साल पूरे होने जा रहे हैं. मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर गुजरात बीजेपी ‘विकास पर्व’ समारोह आयोजित करने जा रही हैं, जिसके तहत 26 मई को अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »