नोटबंदी के कारण दूतावास के कर्मचारी परेशान, रूस ने विदेश मंत्रालय में उठाया मुद्दा

रूसी दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि हम अभी विदेश मंत्रालय के जवाब में इंतजार कर रहा है और उम्मीद है कि मुश्किल जल्द ही हल हो पाएगी. उन्होंने कहा कि इसके विकल्प में रूस में मौजूद राजनयिक के निकासी निकालने पर भी प्रतिबंध भी लगा सकते है.

Advertisement
नोटबंदी से रूस को भी दिक्कत नोटबंदी से रूस को भी दिक्कत

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 07 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

नोटबंदी के कारण हो रही परेशानी को लेकर रूस ने भी भारत का चेताया है. रूस ने कहा कि नकदी की कमी होने से वह अपने मिशन को पूरा कर पाने में नाकाम हो रहा है, इसी बाबत मॉस्को में भारतीय राजनयिक को तलब किया है, जिसमें उन्होंने इसके विक्लपों का पता लगाने के लिए त्वरित समाधान निकालने को कहा है.

Advertisement

डीएनए में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एक पत्र में के राजदूत कदाकिन एलेक्जेंडर ने राजनयिक को कहा है कि हमारे सहयोगियों को नकदी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके लिए उन्होंने विदेश मंत्रालय को हस्तक्षेप करने के लिए कहा गया है.

रूसी दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि हम अभी विदेश मंत्रालय के जवाब में इंतजार कर रहा है और उम्मीद है कि मुश्किल जल्द ही हल हो पाएगी. उन्होंने कहा कि इसके विकल्प में रूस में मौजूद राजनयिक के निकासी निकालने पर भी प्रतिबंध भी लगा सकते है.

गौरतलब है कि रूसी मिशन में 200 कर्मचारी शामिल हैं, हालांकि भारतीय पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. इससे पहले राजनियक कोर के डीन ने भी इस मुद्दे को उठाया था. बताया जा रहा है कि यूक्रेन और कजाकिस्तान जैसे कुछ अन्य देशों ने भी से आ रही परेशानी के मुद्दे को विदेश मंत्रालय में उठाया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »